कोटपूतली के उपली खोड़ी गांव में सड़क किनारे खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह कार कथित तौर पर एक नगर परिषद अधिकारी की बताई जा रही है, जिसका दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर थाने में हंगामा करने के बाद विधायक हंसराज पटेल के आवास के बाहर धरना दिया.