होली के रंगों के बीच कोटपूतली से सादगी और कमिटमेंट की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मिलिए अमित मीणा से, जिन्होंने हाल ही में पंजाब से ₹11 करोड़ की भारी-भरकम लॉटरी जीती थी, लेकिन आज भी वे अपनी पुरानी जगह पर रेहड़ी लगाकर गुलाल बेच रहे हैं। NDTV राजस्थान से खास बातचीत में अमित ने बताया कि करोड़ों की दौलत आने के बाद भी उनकी दिनचर्या नहीं बदली है।