जोधपुर में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ लौट आया है। इस बार निशाने पर दो नामी कारोबारी हैं, जिन्हें फोन पर सीधे मौत की धमकी देते हुए 48 घंटे में 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस का भाई आरजू बिश्नोई बताया है।