तारानगर थाना क्षेत्र के चंगोई गांव में सड़क पर पति-पत्नी की वाहन से कुचलने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज की जांच में मृतक रविंद्र के पिता रामचंद्र की भूमिका सामने आई, जो सरपंच चुनाव लड़ना चाहते थे, जबकि बेटा उन्हें रोक रहा था. डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि इसी विवाद में देर रात करीब 1 बजे घटना हुई, आरोपी पिता को डिटेन कर लिया गया है और जांच जारी है.