सरदारशहर के एक जिम में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल बीरबल राम मेघवाल का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वे गिर गए. गिरने से उनके सिर में चोट लगी और जिम में मौजूद लोग उन्हें टैरेंट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और पुलिस बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद मामले की जांच कर रही है.