विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2023

भीलवाड़ा हत्याकांड : लोगों में अब भी है आक्रोश, कोटड़ी कस्बा में बाजार रहे बंद, पुलिस अलर्ट पर

2 अगस्त बुधवार को खेत पर बकरियां चलाने गई नाबालिग मासूम को पास ही कोयला बनाने वाले कालबेलिया समाज के दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद धधकती आग की भट्टी के हवाले कर दिया.

भीलवाड़ा हत्याकांड : लोगों में अब भी है आक्रोश, कोटड़ी कस्बा में बाजार रहे बंद, पुलिस अलर्ट पर
कोटड़ी कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद है

राजस्थान के भीलवाड़ा के नरसिंहपुरा गांव में बुधवार को हुए कोयला भट्टे हत्याकांड के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है. कोटड़ी कस्बे में 19 घंटे से सर्व समाज का धरना चल रहा है. कोटड़ी कस्बा पूरी तरह बंद है. सर्व समाज ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया है. परिवार को उचित मुआवजा और दरिंदों को फांसी की सजा के साथ अन्य मांगों को लेकर आज सुबह से ही कोटड़ी कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद है.

गौरतलब है कि 2 अगस्त, बुधवार को खेत पर बकरियां चलाने गई नाबालिग मासूम को पास ही कोयला बनाने वाले कालबेलिया समाज के दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद धधकती आग की भट्टी के हवाले कर दिया. देर रात परिजनों को भट्टी में मासूम बच्ची के जलाने के कुछ अवशेष मिले, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद गुरुवार को आईजी लता मनोज कुमार, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू घटनास्थल पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें-  राजस्‍थान : एक और छात्र ने किया सुसाइड, कोटा में इस साल अब तक 18 स्‍टूडेंट्स ने दी जान

कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को उचित मुआवजा और दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग की. कुछ सहमति बनी लेकिन फिर सर्व समाज, भाजपा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ ही इस जघन्य अपराध के दरिंदों को फांसी की सजा देने, इस पूरे हत्याकांड में दोषी पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की.

2b8m841g

विरोध प्रदर्शन जारी

अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थली सवाई भोज के महंत सुरेश दास के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस थाना परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया. जो अभी भी जारी है. रात भर जनप्रतिनिधि और सर्व समाज के लोगों ने पुलिस थाने में धरना प्रदर्शन करते रहे. वहीं सवाईभोज महंत सुरेश दास के आह्वान पर आज सुबह से आवश्यक सेवा मेडिकल को छोड़कर कोटड़ी कस्बा का बाजार बंद है.

ये भी पढ़ें- बांसवाड़ा : धर्मांतरण के शक पर मचा बवाल, हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर रखा है. बाजार के बंद होने से गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, बंद की घोषणा से पूरा कोटड़ी थाना और कस्बा छावनी में तब्दील हो गया. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

8fvu884

बाजार पूरी तरह बंद है

इस धरना प्रदर्शन में मालासेरी डूंगरी पुजारी हेमराज पोसवाल, विधायक गोपीचंद मीणा, विधायक गोपाल खंडेलवाल, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद हैं. वहीं, आज गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला, संगठन सचिव भाजपा अलका गुर्जर, प्रहलाद गुंजन गुर्जर नेता, भूरा भगत आदि भी आज इस आंदोलन में सम्मिलित होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com