Rajasthan News Live Updates, 3 march 2026: एनडीटीवी राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम ख़बरें मिलेंगी. आज की सबसे बड़ी खबरों में ईरान-इजरायल युद्ध का राजस्थान में असर और होलिका दहन के बाद गुलाल और अबीर संग होली की धूम मचेगी.
मरुधरा के कण-कण में रंगों का उल्लास घुल गया है. प्रदेशभर में कल देर शाम शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया. जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर से लेकर पुष्कर के घाटों तक, हर तरफ 'होली है' की गूंज है. पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बादलों का सीधा असर राजस्थान के किसानों की जेब पर पड़ने लगा है. कोटा की भामाशाह मंडी में बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर ब्रेक लग गया है, क्योंकि ईरान बासमती का सबसे बड़ा खरीदार है. आज चंद्र ग्रहण का सूतक लग गया है. इस दौरान मंदिरों के पाट बंद रहेंगे. खाटूश्याम में सुबह साढ़े 5 बजे मंगला आरती के बाद कपाट बंद हो गए हैं. दर्शन बंद कर दिया गया है.
कल, 2 मार्च, सोमवार का लाइव ब्लॉग आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -
बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा ने लगाए होली पर ठुमके
दौसा के बांदीकुई के विधायक भागचंत टांकडा ने होली पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ठुमके लगाए. होली मिलन समारोह में विधायक भागचंद शामिल हुए. जहां लोगों के साथ होली खेलते हुए वह रंगोत्सव में सराबोर नजर आए.

4 मार्च को भी राजस्थान में मनाई जाएगी होली
3 मार्च को राजस्थान में कई जिलों में होली मनाई गई. लेकिन 4 मार्च को भी होली मनाई जाएगी. चंद्र ग्रहण की वजह से ज्यादा स्थानों पर होली 3 मार्च को नहीं मनाई गई. लेकिन 4 मार्च को सभी स्थानों पर होली मनाई जाएगी. वहीं होली को लेकर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है.
जेल में कैदियों ने खेली होली
राजसमंद जिला जेल के जेलर हेमंत द्वारा सभी को रंग का तिलक लगाकर जीवन को निराशा से बाहर निकालकर रंगमय बनाने और जीवन को पुनः समाज की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु बंदियों को संकल्पित किया. बता दें कि जेल में बंदियों द्वारा सामूहिक नृत्य, होली के गानों और एक दूसरे पर गुलाल लगा इस त्योहार का आनंद लिया गया और आगे के जीवन को क्रोध, नशे की लत और चोरी जैसे अपराधों से दूर रहने हेतु स्वयं संकल्प लिया.

पत्थर मार होली में 31 लोग घायल
डूंगरपुर में पत्थर मार होली खेली जाती है. डूंगरपुर के सागवाड़ा में होली को लेकर अनूठी परंपराओं को लेकर काफी प्रसिद्ध है. डूंगरपुर के भीलूड़ा गांव में आज धुलंडी के मौके पर शाम को रंग गुलाल नहीं पत्थरों की होली खेली गई. ढोल कुंडी की थाप पर होली की चीत्कार करते हुए दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए. पत्थरों की मार से 31 लोग घायल हो गए.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजमेर में साईं बाबा मंदिर का पट खोलकर परिसर को धोया गया
अजमेर में चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही साईं बाबा मंदिर अजमेर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सुबह से बंद रहे मंदिर में ग्रहण खत्म होते ही एक बार फिर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद मंदिर के पुजारी, सुरक्षा कर्मी और मौजूद श्रद्धालु साफ-सफाई में जुट गए. किसी ने हाथ में वाइपर थामा तो किसी ने पानी के पाइप से पूरे मंदिर परिसर को धोना शुरू कर दिया.

चंद्रग्रहण के बाद खुले मंदिरों के कपाट
करौली के मिनी बृज मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं. चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले ही मंदिर के कपाट बंद किए गए थे. शाम में ग्रहण खत्म होने के बाद आरती के साथ कपाट खोले गए.

होली पर रातभर होती है बंदूक और बारूद से युद्ध
उदयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थिति मेनार में होली के तीसरे दिन चैत्र कृष्ण द्वितीया को यह होली खेली जाती है. जहां देर रात तक बंदूके बारूद उगलती है और तोपों की गर्जन से पूरा मेनार धधक उठता है. यह होली 4 मार्च को जमरा बीज को मनाई जाएगी. यह परंपरा मेनार के लोग 500 साल से निभाते आ रहे हैं.
चंद्रग्रहण के दौरान जयपुर में विशेष हवन का आयोजन
राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विशेष हवन का आयोजन किया गया धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को संवेदनशील काल माना जाता है ऐसे में ग्रहण के संभावित दुष्प्रभावों से बचने और सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया.

चंद्रग्रहण के सूतक काल को लेकर सभी मंदिरों के कपाट बंद
राजस्थान में चंद्रग्रहण के सूतक काल को देखते हुए सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर के बाहर भी मुख्य द्वार पर मंदिर बंद होने का बोर्ड लगा दिया गया है. चंद्र ग्रहण काल से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो गया है. मंदिर प्रशासन की ओर से चंद्रग्रहण और सूतक काल को देखकर ही भक्तों को आने की सलाह दी गई है. जब तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे तब तक भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाएंगे.
भरतपुर शहर में होली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भरतपुर शहर में होली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. शहर के मुख्य बाजार, बिजली घर, लक्ष्मण मंदिर, हीरादास बस स्टैंड आदि स्थानों पर हथियार बंद जवान तैनात किए गए हैं. शांतिपूर्वक और उत्साह के साथ त्यौहार मनाने के लिए विशेष बल तैनात किया गया है. आज सड़कों पर कम चहल पहल नजर आई.
होटल मालिक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे
द रॉयल ट्रीट होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर होटल कारोबारी की हत्या कर दी गई. इससे आकोशित
ग्रामीणों ने नोखा-सीकर स्टेट हाईवे पर बैठे धरने पर बैठ गए. पिछले 2 घंटे से हाईवे पर धरने पर बैठे हैं. होटल मालिक के हथियारों को गिरफ्तार करने की मांग की.
जयपुर में पलटी सरस डेयरी की गाड़ी
जयपुर के गुर्जर की थड़ी अंडर बाईपास पर सरस डेयरी की गाड़ी पलट गई. हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक दब गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी को पलट कर युवक को बाहर निकाला. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खेली फूलों से होली
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फूलों से होली खेली. बच्चों पर फूल बरसाते नजर आए. लालसोट में क्षेत्रवासियों के साथ होली की शुभकामनाएं दी.

धुलंडी पर रंगों में डूबी बूंदी, सैलानियों ने भी खेली होली
धुलंडी पर ऐतिहासिक नगरी बूंदी पूरी तरह रंगों में रंगी नजर आई. सुबह होते ही शहर की गलियों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में होली है की गूंज सुनाई देने लगी. लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. इस बार धुलंडी में विदेशी पर्यटकों की भागीदारी भी खास रही. बूंदी भ्रमण पर आए पर्यटकों ने स्थानीय नागरिकों के साथ रंग खेलकर भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक का आनंद लिया. पारंपरिक परिधानों में सजे विदेशी मेहमान ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए. पूरे दिन शहर में उत्सव, उमंग और सौहार्द का रंग छाया रहा.

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत
डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसेला-कसारिया मार्ग पर एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिए. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के सीआई रतनलाल ने बताया कि कसारिया निवासी रमेश डेंडोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार के सदस्य विक्रम डेंडोर, विनोद डेंडोर और विष्णु कुमार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पारडा विष्णु गांव गए थे. तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जसेला से कसारिया की ओर लौट रहे थे, तभी हांडा की पाल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. मोटरसाइकिल सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ से जा टकराई. तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.
सीएम निवास पर होली मिलन समारोह कल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल (4 मार्च) को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होने वाले 'होली मिलन समारोह' में प्रदेशवासियों के साथ उल्लास के इस महापर्व की खुशियां साझा करेंगे.
होली के पावन पर्व पर अपनों के बीच होंगे जन-जन के मुख्यमंत्री जी!
— Office Of Bhajan Lal Sharma (@Bhajanlalofc) March 3, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी कल मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होने वाले 'होली मिलन समारोह' में प्रदेशवासियों के साथ उल्लास के इस महापर्व की खुशियां साझा करेंगे।
दिनांक- 04 मार्च, 2026
समय - सुबह 9 से…
उदयपुर के जगदीश चौक पर मनाई होली
उदयपुर जगदीश चौक में होली मनाई जा रही है. बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे हैं. पुलिस जाब्ता भी तैनात है. कॉन्स्टेबल से लेकर एसपी तक ग्राउंड पर तैनात हैं.
उदयपुर के जगदीश चौक में होली की धूम
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) March 3, 2026
उदयपुर के जगदीश चौक में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कॉन्स्टेबल से लेकर एसपी तक मौके पर तैनात हैं#Udaipur… pic.twitter.com/FMpb9I3Xyd
पीसीसी चीफ डोटासरा ने होली की बधाई दी
पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर के पूर्व विधायक रतन जलधारी, सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने रंगों के पर्व होली पर देश-प्रदेश और जिले वासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि भाईचारे, अमन चैन और रंगों का पर्व होली आज पूरे प्रदेश और जिले में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. सभी प्रदेशवासी और जिले के लोग होली के पर्व को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है.

उदयपुर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया खेली होली
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मना रहे हैं. उदयपुर में लोगों के बीच जाकर गुलाल डालकर होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान कटारिया ने कहा कि होली हर वर्ष उदयपुर में मनाते हैं. उदयपुर में ही बड़े हुए हैंं, और उदयपुर के लोगों के बीच इस होली मनाते हैं. उन्होंने होली के गीत भी गाए.

पाली में श्मशान में भड़की मधुमक्खियों ने किया हमला
सोजत के बासनी मुथा गांव में श्मशान में भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. लोग अर्थी छोड़कर जान बचाकर भागे. 30 से अधिक लोगों को काटा, 15 गंभीर लोगों को सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया.
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने खेली होली
पूरा प्रदेश होली का पर्व मना रहा है. तमाम राजनेता भी अपने-अपने निवास स्थान पर होली मना रहे हैं. पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली. इस दौरान रंगों की बौछार के साथ राजनीतिक बयानबाजी की छींटाकाशी भी देखने को मिली. प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि उस सुदर्शन चक्र वाले ने कहा था कि जो धार्मिक उन्माद पैदा करेंगे, वे खत्म हो जाएंगे. इसलिए मैं बीजेपी वालों से कहना चाहता हूं कि लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटना बंद करें.
मंत्री जोराराम कुमावत ने खेली होली
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होली के पावन अवसर पर अपने सुमेरपुर स्थित निजी आवास पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया. होली के रंगों से सराबोर माहौल में मंत्री कुमावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, ग्रामीण एवं शहरवासी मंत्री आवास पहुंचे, जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का पर्व मनाया गया. कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों एवं होली के गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मंत्री कुमावत ने सभी से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी मनमुटाव भुलाकर समाज को जोड़ने का पर्व है.

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने मनाई होली
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अरुण चतुर्वेदी ने अपने निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली का त्यौहार मनाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि होली और दिवाली दो ऐसे पर्व हैं, जिनका बहुत महत्व है. इस त्यौहार पर सभी लोग अपनी पुरानी कटुता भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं.
टिल्लू मर्डर केस: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर से खुदाई शुरू
दौसा के बांदीकुई ऊनबडा गांव में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर से खुदाई शुरू हो गई. NHAI और KCC कंपनी के सहयोग एक्सप्रेसवे पर खुदाई हो रही है. बांदीकुई थाना पुलिस टिल्लू के कंकाल को खोजने में जुटी है. सुबह साढ़े 11 बजे आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस एलएनटी मशीन से खुदाई करवा रही है.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुदाई 100 मीटर लंबाई, 5 मीटर चौड़ाई और करीब 4 मीटर गहराई में LNT मशीन से खुदाई जारी है. 20 फरवरी 2026 से पुलिस खुदाई करवा रही है.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मनाई होली
कोटा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ होली मनाई. स्कूली बच्चों के साथ जमकर होली के गीत गए. हां रे होली आई रे... फागण की मस्ती छाई रे... के होली आई रे...
होली उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय अधिकारी दुर्गा दास मौजूद रहे.

कोटा में स्पीकर ओम बिरला ने होली की बधाई दी
कोटा में हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कैथूनीपोल के पैतृक आवास पर पहुंचे. शहरवासियों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी . शहरवासी गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.
घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव उसके ही घर में मिला. सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. शव खून से लथपथ पड़ा था. बेटा पहुंचा तो मां के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा. बेटे ने मां की हत्या के आरोप लगाए. पुलिस ने भी हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है.
मगनपुरा गांव का लाल ड्यूटी के दौरान शहीद
सीकर जिले के खाटूश्यामजी के निकटवर्ती गांव गिगनपुरा - मगनपुरा के वीर सपूत 31 वर्षीय आर्मी हवलदार गिरधारी लाल कुमावत 1 मार्च को रुड़की उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. वे वर्ष 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मातृभूमि पर न्यौछावर हो गए।शहीद का पार्थिव शरीर 3 मार्च को सुबह 10:15 बजे खाटू श्याम जी मंदिर के तोरणद्वार पहुंचेगा. वहां से विशाल तिरंगा शव यात्रा निकाली जाएगी जो गिगनपुरा–मगनपुरा तक जाएगी। इसके पश्चात राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
चूरू के द रॉयल ट्रीट होटल होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग
चूरू के द रॉयल ट्रीट होटल होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. बीदासर होटल में फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया है. हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. होटल में घुसकर 3 बदमाश फायरिंग करते दिख रहे हैं. होटल के काउंटर पर खड़े होटल मालिक और अन्य को टारगेट कर गोली मारी गई. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.
छत से गिरने से 4 साल के मासूम की मौत
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला टाला गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 4 साल के मासूम की मौत हो गई. खेलते समय एक मंजिला छत से नीचे गिर गया. परिजन उसे अस्पताला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, मृतक हेमंत प्रजापत पुत्र रामकेश प्रजापत छत पर खेल रहा था. खेल-खेल में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव सौंपने की मांग कर रहे हैं.

जयपुर के खासा कोठी में होली
राजस्थान पर्यटन विभाग के द्वारा जयपुर के ख़ासा कोठी में होली का आयोजन हो रहा है, जिसमें देशी-विदेशी पर्यटक धुलंडी फेस्टिवल का लुत्फ उठा रहे हैं. राजस्थानी कलाकारों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है.
उदयपुर में टायर के गोदाम में लगी आग
उदयपुर शहर के पास ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित टायर के गोदाम में आग लग गई. मौके पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे. मंगलवार सुबह 6:30 बजे अचानक लगी आग को 2 घंटे में काबू किया.
करौली में मनाई धुलंडी
करौली में मंगलवार को धुलंडी हर्षोल्लास से मनाया गया. लघु वृंदावन कहे जाने वाले करौली में मदन मोहन मंदिर से होली की शुरुआत हुई. मंगला आरती में श्रद्धालुओं ने भगवान को गुलाल अर्पित किया. ढोल-चंग की थाप पर मस्तानों की टोली निकली. शहर रंगों से सराबोर हो गया. युवा और बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात हैं. रमजान को देखते हुए प्रशासन ने शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की. सभी मंदिरों में दर्शन बंद है.
जयपुर में रिहायशी फ्लैट में लगी आग
जयपुर में रिहायशी फ्लैट के 5-6 फ्लोर पर आग लग गई. कई परिवार फंस गई गया था. सूचना पर पुलिस दमकल और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई. बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू किया गया. ऊंचाई की वजह से रेस्क्यू करने में थोड़ी परेशानी हुई. बुजुर्ग महिला चलने में भी असमर्थ थी, इस वजह से दमकल टीम ने एडवांस मशीन मंगवाई. सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया.
मुख्यमंत्री निवास पर रहेगी होली की धूम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास कल बुधवार को आमजन के लिए भी खुला रहेगा. मुख्यमंत्री निवास पर होली कल बुधवार 4:3:26 को खेली जाएगी. गायक कलाकार गीतों का रस बिखेरेंगे. जिसमें आमजन भी निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ गुलाल के साथ होली खेलेंगे. कल आमजन, भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेशभर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को होली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की. उन्हाेंने श्री राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत रूप से होली पूजन किया. इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया. इस दौरान राजस्थान पुलिस की आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए. मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की. होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

सीकर में पूरे उत्साह के साथ मनाया होली का पर्व
सीकर में होली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और शेखावाटी की परंपराओं और रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोमवार रात जिले भर में होलिका दहन के साथ ही रंगों के इस महापर्व की विधिवत शुरुआत हुई.
भेरुनाथ के भक्तों ने श्मशान में खेली होली
भीलवाड़ा में आधी रात को श्मशान में भेरुनाथ के भक्तों ने होली खेली. पंचमुखी मोक्ष धाम में भैरवनाथ की शोभायात्रा निकाली. मसानिया भेरुनाथ के भक्त तीन दशक से आयोजन कर रहे हैं. चीता की राख के साथ होली खेली जाती है. अनूठी होली देखने दूर-दराज से लोग आते हैं.
सीकर जिले के रींगस में ऐतिहासिक धुलंडी आज़
सीकर जिले के रींगस में आज ऐतिहासिक धुलंडी होगी. देर रात गोपीनाथ राजा मंदिर में कस्बे वासियों की अहम बैठक हुई, जिसमें धुलंडी आज मनाने का निर्णय लिया गया. रींगस में धुलंडी पर एक साथ मुर्दे की शव यात्रा और बारात निकाली जाती है. शहर में यात्रा निकालने के बाद कोई किसी को रंग नहीं लगाता है. यात्रा शुरू होने से पहले जमकर रंग और गुलाल की होली खेली जाती है.
बूंदी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टैंकर के केबिन में लगी आग
बूंदी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टैंकर के केबिन में आग लग गई. ड्राइवर ने समय रहते कूदकर बचाई अपनी जान बचाई. बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. सरसों के तेल से भरा टैंकर सवाई माधोपुर जा रहा था. देई खेड़ा थाना क्षेत्र के लबान इंटरचेंज के पास हादसा हुआ.