विज्ञापन
This Article is From May 25, 2025

जोधपुर में डंपर चालक ने पुलिसकर्मी को कुचला, ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है इलाज, हालत गंभीर

Rajasthan News: जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के फिटकासनी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डम्पर चालक ने गश्त पर गए पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया.

जोधपुर में डंपर चालक ने पुलिसकर्मी को कुचला, ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है इलाज, हालत गंभीर
घायल पुलिसकर्मी
NDTV

Jodhpur News:  राजस्थान में जोधपुर के लूनी थाना क्षेत्र के फिटकासनी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध डंपर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर डंपर ड्राइवर ने हमला कर दिया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 डंपर को रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचला

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सरदार समंद फिटकासनी रोड पर उस समय हुआ जब पुलिस अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक डंपर को रोकने का प्रयास कर रही थी. पुलिस को देखते ही डंपर चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की. इसी दौरान डंपर चालक ने गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया.

चालक डंपर सहित फरार

घटना के बाद डंपर चालक डंपर सहित फरार हो गया. घायल पुलिसकर्मी, जिसकी पहचान लूनी थाने के कांस्टेबल के रूप में हुई है, को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया.अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल कांस्टेबल का हालचाल जाना. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, 22 शहरों में लू के साथ आंधी -बारिश का रेड अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: Rajasthan: सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर हो गया 3 करोड़ रुपए का घोटाला, कागजों में ही हो रहा था फर्जी मरीजों का इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com