विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2025

तस्करों के साथ पुलिस कांस्टेबल की पार्टी और मस्ती, फोटो वायरल हुआ तो... DCP ने लिया एक्शन

राजस्थान के जोधपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट की डीएसटी पश्चिम टीम विवादों में घिरी है. जहां दो पुलिस के जवानों की तस्करों के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है. पुलिस पुलिस ने मामले कि जांच शुरू कर दी है. 

तस्करों के साथ पुलिस कांस्टेबल की पार्टी और मस्ती, फोटो वायरल हुआ तो... DCP ने लिया एक्शन
जोधपुर में तस्करों के साथ दिखे पुलिस के जवान.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस कमिश्नरेट की डीएसटी पश्चिम टीम एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है डीएसटी के हेड कांस्टेबल ओमाराम डांगी और कांस्टेबल भगाराम की तस्करों के साथ तस्वीरें और वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

इन तस्वीरों में दोनों जवान जोधपुर ग्रामीण और पाली जिले के तस्करों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते और महंगी गाड़ियों में घूमते नजर आए. इस घटना ने पुलिस की छवि पर सवाल उठाए हैं. डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने दोनों जवानों को तुरंत डीएसटी से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है. मामले की जांच का जिम्मा एडीसीपी पश्चिम रोशन मीणा को सौंपा गया है.  

तस्वीरों ने खोली पोल

पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों और वीडियो में ओमाराम और भगाराम को जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा क्षेत्र के तस्कर मूलाराम, ओमप्रकाश और पाली के शिवपुरा के तस्कर सुरजाराम के साथ देखा गया. ये लोग एक साथ पार्टी करते और मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये तस्वीरें और वीडियो पुराने हो सकते हैं, लेकिन इनसे पुलिस और तस्करों की सांठगांठ के गंभीर आरोप लग रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पहले भी विवादों में रही डीएसटी

यह पहली बार नहीं है जब डीएसटी पश्चिम विवादों में आई है. हाल ही में डीएसटी के ही एक अन्य कांस्टेबल सुनील विश्नोई की असामाजिक तत्वों के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया था. बार-बार ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही हैं.  

दोनों जवान लाइन हाजिर

डीसीपी विनीत बंसल ने कहा कि तस्वीरों से पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है. दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है. एडीसीपी रोशन मीणा इस मामले की गहराई से जांच करेंगे ताकि सच सामने आए.

यह भी पढ़ें- पहले सुनी फुफकार... फिर जूते पहनने गए तो उसी में निकला कोबरा, रेस्क्यू करने पहुंचा स्नेक कैचर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com