विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2025

कोटा: पिता के फर्जी साइन कर बेटे ने बेचा 1 करोड़ का मकान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोटा जिले के जवाहर नगर में एक शख्स ने अपने पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर एक करोड़ रुपये के मकान को बेच दिया. आरोपी चेतन यादव ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने पिता भीम यादव के नाम से मकान बेचा. इस घटना को लेकर पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कोटा: पिता के फर्जी साइन कर बेटे ने बेचा 1 करोड़ का मकान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में एक अजीब मामला देखने को मिला है. जहां एक शख्स ने अपने पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर एक करोड़ कीमत के मकान को बेच डाला. वहीं इस घटना को लेकर अब पिता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया तो आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया.

जवाहर नगर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी चेतन यादव जवाहर नगर के मेन रोड पर जिस मकान में रह रहा था. उसने उसी मकान को अपने पिता भीम यादव के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और उसे बेच डाला.

कर दिए अपने पिता के फर्जी साइन

जानकारी के अनुसार, जिले के जवाहर नगर के मेन रोड पर आरोपी रहता था. जिसमें उसकी अपने पिता से नहीं बनती थी. इसके बाद उनसे योजना बनाई और उनसे जिस मकान में वह रहता था, उसका 1 करोड़ रुपये का सौदा कर दिया.

इस सौदे में सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि वह मकान आरोपी के पिता के नाम पर था, लेकिन आरोपी ने इनका भी हल खोज निकाला. उसने अपने पिता के फर्जी साइन कर के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए और मकान बेच दिया

आरोपी पर पिता ने दर्ज करवाया मुकदमा

इसके बाद जब फर्जीवाड़े का पता पिता को चला तो बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी मुख्तियारनामा तैयार किया और अपने ही पिता के फर्जी हस्ताक्षर करके करीब 1 करोड़ कीमत के मकान को बेच दिया. पिता के साथ की धोखाधड़ी के अलावा भी आरोपी चेतन के खिलाफ मकान खरीदने वाले ने भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: चार राज्य, 200 CCTV कैमरा... 2000 किमी पीछा कर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा; 140 मोबाइल- कार जब्त

Rajasthan: राजस्थान में नशे की तस्करी करते पकड़े गए दो पार्षद, 40 किलो डोडा पोस्त के साथ पुलिस ने धर-दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com