विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2023

युवक की मौत का बदला : परिजनों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले, खेत में छिपकर बचाई जान

गांव में एक युवक की मौत के बदले की आग में परिजनों ने आरोपी के घर पर चढोतरा कर दिया.हाथो में लट्ठ, पत्थर, धारिया लेकर आए हमलावरों में पहले घर में तोड़फोड़ की.घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी.

युवक की मौत का बदला : परिजनों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले, खेत में छिपकर बचाई जान

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में एक युवक की मौत के बदले की आग में परिजनों ने आरोपी के घर पर चढोतरा कर दिया.हाथो में लट्ठ, पत्थर, धारिया लेकर आए हमलावरों में पहले घर में तोड़फोड़ की.घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी. वही परिवार के लोगो ने खेतों में मक्का की फसल के बीच छुपकर अपनी जान बचाई.मौताणे की मांग को लेकर हुई इस घटना को लेकर 16 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है.वही 25 अन्य लोगो को भी आरोपी बनाया गया है.फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.

सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में खेमारू निवासी रामलाल कटारा पुत्र स्वर्गीय नाथूलाल कटारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है.रामलाल ने बताया की 7 अगस्त की रात 9 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर था.पत्नी केसर और बहु ललिता खाना खाकर बैठे थे.इतने में जोर जोर से चिल्लाने और गाली गलोच की आवाज आने लगी.आंगन में लाइट जलाकर देखा तो लक्ष्मण पुत्र धनजी कटारा निवासी खेमारू ओर उसके परिवार के लोग चिल्लाते और गाली गलौच करते हुए आ रहे थे.वे कह रहे थे सुनील कटारा को तुमने मार दिया और अभी तक मौताणा भी नही दिया है.

2 बार अल्टीमेटम देने के बाद भी मौताणा नही दिया है.सभी हमलावरों के हाथो में जलती हुई मशाल, लट्ठ, पत्थर, धारिया और कुल्हाड़ी थी.हमलावरों को देखकर पत्नी केसर कर पुत्रवधु ललिता खेतो में जाकर छुप गए.हमलावरों के हाथो में पेट्रोल केन भी भरा हुआ था.उन्हे देखकर डर के मारे वह भी भाग गया.हमलावरों ने पहले उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की.इसके बाद घर का सामान कपड़े, बिस्तर, प्लास्टिक की बाल्टीया बाहर निकाल कर फेंक दी.वही हमलावरों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी.घर के केलु, टीनशेड भी तोड़ दिए.हमले ओर तोड़फोड़ की वजह से घर में करीब 4 लाख रुपए का नुकसान बताया है.वही हमले की घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

डेढ़ महीने पहले माइंस में मिला था शव

सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में 23 जून को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पीछे की तरफ पहाड़ियों में एक बंद पड़ी माइंस के गड्ढे में पानी में खेमारू निवासी 18 वर्षीय सुनील पुत्र लक्ष्मण कटारा का शव तैरता मिला था.घटना को लेकर परिजनों ने गांव के ही विशाल पुत्र रामा कटारा, केशवलाल पुत्र रामा कटारा, राहुल पुत्र रामा कटारा, ललिता पत्नी केशवलाल ओर माधवलाल पर हत्या का शक जताया.पिता लक्ष्मण ने इसे लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दी थी.इस पर पुलिस ने एक महीने बाद पांचों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com