विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2024

Golmaal 5 Release Date: खत्म हुआ इंतजार, आ गई गोलमाल-5 की रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज 

Golmaal 5 Released Date Confirm: गोलमाल फ्रेंचाइजी की अब तक कुल चार फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और चौथी फिल्म गोलमाल अगेन आ चुकी है. सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. गोलमाल 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर बड़ा तोहफा है. 

Golmaal 5 Release Date: खत्म हुआ इंतजार, आ गई गोलमाल-5 की रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज 
प्रतीकात्मक तस्वीर

Golmaal 5 Release: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म गोलमाल-5 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. यह खबर काफी दिनों से इंतजार कर रहे फैन्स का इक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है. गोलमाल फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म को लेकर सामने आई यह खबर जरूर फैन्स को रोमांचित करेगी.

गोलमाल फ्रेंचाइजी की अब तक कुल चार फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और चौथी फिल्म गोलमाल अगेन आ चुकी है. सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. गोलमाल 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर बड़ा तोहफा है. 

खबर के मुताबिक गोलमाल फ्रेंचाइजी की नई फिल्म गोलमाल-5 अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. गोलमाल 5 की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी और अगले साल ही दीवाली पर इसको रिलीज किया जाएगा. बता दें, गोलमाल-5 को बनाने की घोषणा के बाद आई कोरोना महामारी के बाद फिल्म डिब्बाबंद हो गी थी.

गोलमाल-5 की रिलीज डेट का खुलासा गोलमाल फिल्म के एक्टर श्रेयस तलपड़े ने किया है. श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल-5 के सिनेमाघरों में रिलीज डेट पर खुलासा एक न्यूज चैनल पर किया है.

बकौल श्रेयस तलपड़े, 'कोविड 19 की महामारी से ठीक पहले, रोहित शेट्टी और अजय भाई ने गोलमाल-5 की घोषणा की थी कि हम जल्द ही गोलमाल 5 की शूटिंग करेंगे. दुर्भाग्य से महामारी की वजह से सब खराब हो गया. अब  हम गोलमाल 5 बनाएंगे. मुझे उम्मीद है कि हम इसे अगले साल करेंगे और अगली दीवाली पर हमें गोलमाल 5 देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें-Shaitan Preview: दर्शकों ने 'भोला' को नकारा, क्या 'शैतान' से रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे अजय देवगन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com