विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' को अशोक गहलोत ने बताया 'नया अध्याय', जानें इस यात्रा के बारे में सबकुछ

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 को शुरू किया जाएगा और इसकी समाप्ति 20 मार्च को होगा. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी.

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' को अशोक गहलोत ने बताया 'नया अध्याय', जानें इस यात्रा के बारे में सबकुछ

What is Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक्टिव मोड में आ चुके हैं. 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अब 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyay Yatra) शुरू करने जा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी (Congress) द्वारा प्रस्तावित यात्रा को 14 जनवरी 2024 से शुरू की जा रही है. यह यात्रा उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से शुरू की जाएगी जो मुंबई तक जाएगी. यानी इस बार पूर्व से पश्चिम की ओर राहुल गांधी की यात्रा होगी. वहीं, न्याय यात्रा के ऐलान के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इसे देशहित में नया अध्याय बताया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने अपने एक्स पर राहुल गांधी की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पूर्व से पश्चिम तक 'न्याय' देशहित में एक नया अध्याय. राहुल गांधी जी के सशक्त नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर तक ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उपरांत अब न्याय के संकल्प के साथ 'भारत न्याय यात्रा' प्रारंभ हो रही है. आप सभी की सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी.'

अशोक गहलोत ने लोगों से इस भारत न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है.

आपको बता दें, कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा राजस्थान राज्य से भी होकर गुजरेगी. मणिपुर से महाराष्ट्र के बीच 14 राज्यों से होकर यह यात्रा गुजरने वाली है.

भारत न्याय यात्रा के बारे में जानें सबकुछ

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 को शुरू किया जाएगा और इसकी समाप्ति 20 मार्च को होगा. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी. इस यात्रा के दौरान करीब 6200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. जो देश के 14 राज्य और 85 जिलों से होकर गुजरेगी. इन 14 राज्यों में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह यात्रा बस और पैदल की जाएगी. ज्यादातर दूरी बस से तय की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें, राहुल गांधी ने साल 2022 में सितंबर महीने में कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की थी जो 5 महीने की पदयात्रा श्रीनगर में जाकर खत्म हुई थी. इस यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आखिर क्यों नहीं हो रहा मंत्रिमंडल का ऐलान? 3 घंटे के शॉर्ट नोटिस पर भी हो सकता है शपथ ग्रहण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com