विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2024

रामलीला मैदान से NDTV इलेक्शन कार्निवल का आगाज, दिल्ली में पक्ष-विपक्ष का करारा हमला, जनता ने किए तीखे सवाल

NDTV Election Carnival: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NDTV का खास ग्राउंड जीरो प्रोग्राम 'द इलेक्शन कार्निवल' का राजधानी दिल्ली से शनिवार को आगाज हो गया. इसमें पक्ष-विपक्ष ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए.

रामलीला मैदान से NDTV इलेक्शन कार्निवल का आगाज, दिल्ली में पक्ष-विपक्ष का करारा हमला, जनता ने किए तीखे सवाल
रामलीला मैदान से NDTV Election Carnival का आगाज.

NDTV Election Carnival: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NDTV के 'द इलेक्शन कार्निवल' का राजधानी दिल्ली से शनिवार को आगाज हो गया. यह कार्निवल देश के 34 शहरों में पहुंचेगा. 5000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक कार्निवल देश के हर क्षेत्र की जनता की राय लोगों के सामने आएगी. शनिवार को  दिल्ली के मशहूर रामलीला मैदान से इस कार्निवल का आगाज हुआ है. यह इलाका चांदनी चौक लोकसभा सीट में आता है. इस शो में चांदनी चौक के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी हारून यूसुफ आमने-सामने थे. हारून यूसुफ शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके है. जबकि चांदनी चौक से भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट काट कर प्रवीण को चुनावी मैदान में उतारा है. 

NDTV के 'द इलेक्शन कार्निवल' में भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी हारून यूसुफ ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला. भाजपा के चांदनी चौक सीट से उम्‍मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. उन्‍होंने कहा कि अब की बार 400 तो क्या 400 पार से भी ज्यादा का आंकड़ा जाएगा.

भाजपा प्रत्याशी के दावे पर कांग्रेस उम्मीदवार ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जब ऐसी बात है तो भाजपा ने दिल्ली में 6 सांसदों को क्यों बदला. इस सवार के जवाब पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है, जिसमें संगठन में बहुत सारे आयाम हैं. जो मुझसे पहले थे, हो सकता है कि उन्‍हें किसी दूसरे आयाम में भेजा जाएगा और मुझे यहां काम करने का मौका दिया गया.

चादंनी चौक के भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने मौजूदा सांसद हर्षवर्धन का टिकट काटे जाने को कहा कि भाजपा में यह सामान्‍य प्रक्रिया है. इसीलिए हम कहते हैं कि सबसे ज्‍यादा डेमोक्रेटिक सैटअप अगर देश की किसी राजनीतिक पार्टी में है तो वो भाजपा में है. 

वहीं हारून यूसुफ ने दिल्‍ली की सभी सीटों पर अब तक सभी उम्‍मीदवार नहीं उतारे जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी डेमोक्रेसी में विश्‍वास रखती है और सबसे चर्चा के बाद फैसला करती है.  उन्होंने कांग्रेस मेनिफेस्टो पर भी बात की. कहा कि हम न्याय की बात करते हैं.

भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर बोले यूसुफ

वहीं उन्‍होंने भाजपा में लगातार शामिल हो रहे अन्‍य नेताओं के सवाल पर कहा कि जिन लोगों के नाम बड़े घोटाले में थे वो ऐसी वाशिंग मशीन में अंदर गए कि 25 में से 23 नेताओं को वाशिंग मशीन ने साफ करके भेज दिया. हालांकि उन्‍होंने कहा कि सभी घोटाले वाले नहीं है. उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के मन में और बहुत सी उम्‍मीदे हैं, और वो उम्‍मीदें पूरी नहीं हो रही है वो लोग जा रहे हैं.  

यह भी पढ़ें -  चुनाव मतलब NDTV : सड़क पर निकला 'द इलेक्शन कार्निवल', 34 शहर और 5000 KM का सफर करेगा तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com