विज्ञापन

Ratan Tata: रतन टाटा के जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, भारत-चीन युद्ध के कारण नहीं की शादी

Ratan Tata: भारत ने आज एक रत्न को खो दिया. भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे. टाटा संस के चेयरमैन न केवल बिजनेस की दुनिया में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने दरियादिली की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. रतन टाटा ने 87 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर छाई है. रतन टाटा से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें जानिए यहां.

Ratan Tata: ??? ???? ?? ???? ?? ????? 10 ??????? ?????, ????-??? ????? ?? ???? ???? ?? ????
रतन टाटा. (फाइल फोटो)

Ratan Tata: भारत ने आज एक रत्न को खो दिया. भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे. टाटा संस के चेयरमैन न केवल बिजनेस की दुनिया में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने दरियादिली की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. रतन टाटा ने 87 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर छाई है. रतन टाटा से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें जानिए यहां.

  1. रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है. वह टाटा ग्रुप की स्थापना करने वाले जमशेदजी टाटा के परपोते थे. 
  2. उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था.
  3. 1948 में रतन टाटा के माता-पिता अलग हो गए. इसक बाद उनकी नवाजबाई टाटा ने उनका पालन-पोषण किया.
  4. रतन टाटा अविवाहित रहे. हालांकि रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का इजहार किया था कि लॉस एंजिल्स में काम करने के दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था. लेकिन 1962 में चल रहे भारत-चीन युद्ध के कारण लड़की के माता-पिता ने उसे भारत आने से मना कर दिया.
  5. शादी नहीं करने के बारे में रतन टाटा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया, "1962 की भारत-चीन लड़ाई के चलते उस लड़की के माता-पिता उसे भारत भेजने के पक्ष में नहीं थे और इस तरह उनका रिश्‍ता टूट गया." 
  6. 1961 में अपने करियर की शुरुआत में रतन टाटा ने जमीनी स्तर से टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर ऑपरेशन का मैनेजमेंट किया. इस दौरान हासिल किए गए अनुभव से वह टाटा ग्रुप में लीडरशिप रोल में आ सके.
  7. उन्होंने टाटा समूह का पुनर्गठन उस समय शुरू किया जब भारतीय अर्थव्यवस्था का उदारीकरण चल रहा था। उन्होंने टाटा नैनो और टाटा इंडिका सहित पॉपुलर कारों के बिजनेस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
  8. उन्होंने 2004 में टाटा टी को टेटली का अधिग्रहण, टाटा मोटर्स को जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण और टाटा स्टील को कोरस का अधिग्रहण करवाया.
  9. 2009 में रतन ने मध्यम वर्ग के लिए दुनिया की सबसे सस्ती कार उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा किया. इसके जरिये 1 लाख की कीमत वाली टाटा नैनो इनोवेशन और अफॉरडिबिलिटी वाले कार के रूप में उभरा.
  10. 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार,  रतन टाटा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एंटरप्रेन्योर हैं. रतन टाटा ने जमशेदजी टाटा के समय से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि टाटा ग्रुप का हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस आवारा कुत्तों के लिए सभी सुविधाओं से लैस घर बनवाया.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, कौन होगा उत्तराधिकारी?
Ratan Tata: रतन टाटा के जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें, भारत-चीन युद्ध के कारण नहीं की शादी
ratan tata passed away Who are Leah, Maya and Neville who will become who successor of 3800 crore empire
Next Article
Ratan Tata Successor: कौन हैं लिआ, माया और नेविल, जो रतन टाटा के बन सकते हैं 3800 करोड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी 
Close