विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 09, 2023

दौसा पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, बारिश से बाद भी कार्यकर्ताओं में उत्साह

बरसात होने के बावजूद भी कार्यक्रमों के समय में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. दौसा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा व यात्रा प्रभारी अरुण चतुर्वेदी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी नेतृत्व में स्वागत सभा होगी.

Read Time: 2 min
दौसा पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, बारिश से बाद भी कार्यकर्ताओं में उत्साह
दौसा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा.
Dausa:

राजस्थान में इन दिनों झमाझम बरसात से लोगों को राहत जरूर मिल गई हैं लेकिन चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियों के लिए जनसभाएं और यात्राएं निकालना बड़ी चुनौती साबित हो रही है. प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में को लेकर बीजेपी इन दोनों राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है.
 

975ircao

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़


भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा शनिवार को दौसा पहुंची. दौसा के महुआ विधानसभा में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. भरतपुर और दौसा लोकसभा में यह यात्रा 155 किलोमीटर चलगी. दौसा बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा भरतपुर से दौसा शहर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जायेगा और परिवर्तन संकल्प यात्रा की जिले में बड़ी 5 जनसभाएं की जाएंगी.                                                              

बरसात होने के बावजूद भी कार्यक्रमों के समय में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. दौसा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा व यात्रा प्रभारी अरुण चतुर्वेदी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में ढण्ड, तालचिड़ी, खेड़ला महआ, धोला कुआं खोहरा, गाजीपुर, पावटा,दायमा फार्म हाउस, भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी नेतृत्व में स्वागत सभा होगी.

महुआ शहर में हिंडौन तिराहा बस स्टैंड पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभा का आयोजन होगा. परिवर्तन संकल्प यात्रा दोपहर के बाद महुआ शहर से प्रस्थान कर ऊकरूद ,मंण्डावर भूडा रोड, हींगोटा पर कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्वागत सभा का आयोजन होगा. 

इस यात्रा में कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय मंत्री, प्रभु सैनी पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी पूर्व मंत्री, जसकौर मीना सांसद दौसा, प्रभु दयाल शर्मा जिला अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close