विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

Rajasthan News: सिरोही के एक होटल में पहुंचा भालू, फ्रिज खोलकर पी लिया दूध

भालू के होटल में घुसने की जानकारी मिलने पर चौकीदार पंहुचा, जिसके बाद भालू वापस जंगल की ओर चला गया. भालू ने फ्रिज में रखे दूध को पी लिया.

Rajasthan News: सिरोही के एक होटल में पहुंचा भालू, फ्रिज खोलकर पी लिया दूध
होटल में घुसा भालू

Rajasthan News: सिरोही जिले के हिल स्टेशन आबू में वन्यजीवों की आवाजाही अक्सर ही आबादी क्षेत्र में देखने को मिलती है. आबादी क्षेत्र में भालू सबसे अधिक देखने को मिलते है. गुरुवार रात्रि को एक भालू एक होटल में आया और थोड़ी देर घूमकर होटल के चौकीदार के जागने पर चला गया. ध्यान देने वाली बात है कि भालू फ्रिज के अंदर रखे दूध को पी गया.

होटल ब्लू वैली के संचालक मनोहर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि में भालू जंगल से होते हुए होटल में आ गया. भालू काफी देर तक होटल के रिस्पेशन में टहलता रहा. उसके बाद रिस्पेशन पर रखे फ्रिज को खोला और उससे दूध के पैकेट निकल कर पीने लगा.

भालू के होटल में घुसने की जानकारी मिलने पर चौकीदार पंहुचा, जिसके बाद भालू वापस जंगल की ओर चला गया. गौरतलब है कि भालू अक्सर ही खाने पीने की तलाश में माउंट आबू में आबादी क्षेत्र में आ जाते है. वन विभाग द्वारा लोगो को भालू के आवाजाही के दौरान छेड़छाड़ ना करने और सतर्कता बरतने की अपील की जाती है.

यह भी पढे़ं- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com