विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2024

ACB Action in Pali: पाली में ACB का बड़ा एक्शन, कॉलेज संचालक और लेक्चरर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ACB Action in Pali: राजस्थान में एक कॉलेज के संचालक और लेक्चरर को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों कॉलेज में एक छात्र से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए.

ACB Action in Pali: पाली में ACB का बड़ा एक्शन, कॉलेज संचालक और लेक्चरर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पाली में घूस लेते गिरफ्तार हुए कॉलेज संचालक और लेक्चरर.
ndtv

ACB Action in Pali: राजस्थान में करप्शन पर लगातार कार्रवाई हो रही है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अलग-अलग जिलों में दबिश देते हुए भ्रष्ट मुलाजिमों को गिरफ्तार कर रही है. इसका ताजा उदाहरण पाली जिले से सामने आया है. जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कॉलेज संचालक और एक लेक्चरर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. 

बोमादडा रोड स्थित उज्ज्वल विक्रम BSTC कॉलेज में दबिश 

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी पाली-द्वितीय इकाई की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. शहर के बोमादडा रोड स्थित उज्ज्वल विक्रम बी.एस.टी.सी. कॉलेज के प्रबंध संचालक गणेश रावल और व्यख्याता विजय को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

हाजिरी पूरी करने और नंबर दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की पाली-द्वितीय इकाई को  रिश्वत के मामले में शिकायत की थी. जिसमें बताया था कि उपस्थिति पूरी करने और नम्बर दिलवाने की एवज में कॉलेज प्रबन्ध संचालक एवं व्यख्याता विजय द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है.

दोनों आरोपियों से की जा रही पूछताछ

जिस पर एसीबी पाली-द्वितीय इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया, सत्यापन के बाद कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी गणेश रावल प्रबन्ध संचालक एवं व्याख्याता विजय को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. अब दोनों से पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें - महिला थाने में ACB की बड़ी कार्रवाई, लिफाफों से मिले लाखों रुपए, सभी पर लिखे थे केस नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com