विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2024

मेहंदीपुर बालाजी दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बालाजी की महाआरती में हुईं शामिल

President Dropadi Murmu Reaches Mehandipur Balaji: चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच राष्ट्रपति का काफिला हेलीपैड से मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में पहुंचा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालाजीका दर्शन किया और मेहंदीपुर बालाजी की महाआरती में भी शामिल हुईं. राष्ट्रपति मुर्मू मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर रही हैं

मेहंदीपुर बालाजी दरबार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बालाजी की महाआरती में हुईं शामिल

President of India Tour To Rajasthan: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विशेष हेलीकाप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंच गई है. राष्ट्रपति की अगवानी सिद्धपीठ मंहत डॉ नरेश पुरी महाराज ने की. राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वन मंत्री संजय शर्मा भी दौसा पहुंचे हैं

चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच राष्ट्रपति का काफिला हेलीपैड से मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में पहुंचा. मेंहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू बालाजी की महाआरती में भी शामिल हुईं. राष्ट्रपति मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर रही हैं

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम को राजस्थान के दौरे पर जयपुर पहुंची और आज सुबह राष्ट्रपति मुर्मू दौसा के लिए रवान हुईं और कड़ी सुरक्षा के बीच मेंहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए पहुंची. इस दौरान मेहंदीपुर बालाजी के लिए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से लेकर मेहंदीपुर बालाजी रास्ते तक कड़ी सुरक्षा किए गए थे, जहां आम आदमी को दर्शन पर रोक लगा दी गई थी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बालाजी के दरबार मे पहुंचे राजस्थान सीएम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बालाजी के दरबार मे पहुंचे राजस्थान सीएम

आज ही राष्ट्रपति लाखों आदिवासियों की आस्था स्थली त्रिवेणी संगम बेणेश्वरधाम में आयोजित जनजाति महाकुंभ मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित यात्रा के दौरान जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित दौरे के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम में राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में भी भाग लेंगी. आजादी के बाद अब तक कोई भी राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम पर नहीं आया है.

आदिवासी समाज का हरिद्वार कहा जाने वाले बेणेश्वर धाम पर पहली बार राष्ट्रपति का कार्यक्रम हो रहा है. आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार वो यहां पर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें-राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशेष विमान से आज जयपुर पहुंचेंगी महामहिम, जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close