विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2024

हरियाणा चुनाव प्रचार के बीच देवघर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हरियाणा की चुनावी सभाओं से समय निकालकर शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

हरियाणा चुनाव प्रचार के बीच देवघर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करते सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: हरियाणा की चुनावी सभाओं से समय निकालकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को झारखंड स्थित देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-पूर्वक बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. उन्होंने शिवलिंग की पूजा के बाद अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए. मीडिया से बातचीत के दौरान भजन लाल शर्मा ने कहा कि आज मैं ऐसे पवित्र स्थान पर आया हूं, जिसका नाम है देवघर. यह स्थान अपने आप में बहुत बड़ी शक्तिपीठ है. इसके नाम में ही जादू है. देवघर यानी देवों का घर. बाबा भोलेनाथ हम सब पर कृपा बनाए हुए हैं.

देशवासियों पर बाबा की कृपा बनी रहे: CM

CM ने कहा कि 'हम सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है. बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. देश में सुख शांति रहेगी. भारत देश आगे चलकर मजबूत बनेगा. बाबा भोलेनाथ से हमने मांगा है कि जन कल्याण की योजनाएं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही हैं, वह आगे भी चलती रहें. देशवासियों पर बाबा भोलेनाथ की कृपा बनी रहे.'

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

भजन लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज झारखंड प्रवास के दौरान देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विराजमान भगवान शिव के पूर्ण विधि विधान से दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे, सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, मेरी यही प्रार्थना है.

हरियाणा में किया चुनाव प्रचार

बता दें कि भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरियाणा में थे. यहां उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित किया. भजन लाल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया. उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कहा, हरियाणा में डबल इंजन की सरकार में विकास के कई कार्य हुए हैं. यहां की जनता ने मन बना लिया है कि यहां पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई जाए. कांग्रेस में परिवारवाद है. 10 साल में कांग्रेस ने अपने शासन में हरियाणा को लूटने का काम किया था.

ये भी पढ़ें- उदयपुर में ACB का बड़ा एक्शन, 12 हजार का रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com