विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2024

उम्मेदाराम के नामांकन में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट, बढ़ी सियासी हलचल 

बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के बाद जिला मुख्यालय आदर्श स्टेडियम में उनके समर्थन में बड़ी जनसभा आयोजित होगी, जहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज मौजूद होंगे.

उम्मेदाराम के नामांकन में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट, बढ़ी सियासी हलचल 
फाइल फोटो

Rajasthan News: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, इसी के साथ राजस्थान में कांग्रेस के सभी बड़े नेता कमर कस चुके हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार शाम बाड़मेर पहुंचे. पायलट बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन सभा में शामिल होने आए. उम्मेदाराम की नामांकन सभा बुधवार को हैं.

ऐसे में एक दिन पहले उनका बाड़मेर दौरे पर आना चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर फीड बैक लेकर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

कांग्रेस के कई नेता होंगे शामिल

आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के बाद जिला मुख्यालय आदर्श स्टेडियम में उनके समर्थन में बड़ी जनसभा आयोजित हो रही है. इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावनाएं है.

ऐसे उम्मीद जताई जा रही थी की बुधवार को सभी बड़े नेता बाड़मेर पहुंचेंगे. लेकिन सचिन पायलट मंगलवार शाम को ही विशेष विमान से बाड़मेर पहुंच चुके हैं. पायलट का एक निजी होटल में रात्रि विश्राम होगा, इसी होटल में पायलट कांग्रेस के स्थानीय नेता पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लेकर कई मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे.

कांग्रेस को इस सीट से हैं बड़ी उम्मीदें

बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा कांग्रेस ने हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए. उम्मेदाराम बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया है. बेनीवाल को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उनके नामांकन सभा और आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए इस लोकसभा सीट की सभी विधानसभा मुख्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन करवाया गया है. इन सम्मेलनों में भी जबरदस्त भीड़ को देखकर कांग्रेस उत्साहित है.

त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

इस सीट से भाजपा से कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल तो बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. ऐसे में तीनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में खासी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्यक्रमों में जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय कांग्रेस सभी बड़े नेता एकजुट होकर पूरी ताकत से इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूत करने में जुटे हुए है. इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ का अचानक बाड़मेर दौरा चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Dushyant Singh Net Worth: वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह की 5 साल में कितनी बढ़ी संपत्ति, जानें पत्नी निहारिका की संपत्ति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com