विज्ञापन

मार्केट का पी रहे हैं दूध तो हो जाएं सावधान! जयपुर में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़

खाद्य सुरक्षा व‍िभाग ने 200 लीटर तैयार म‍िलावटी दूध जब्‍त करके नष्‍ट कराया. 500 लीटर संग्रहित दूध भी जांच के घेरे में है. 

मार्केट का पी रहे हैं दूध तो हो जाएं सावधान! जयपुर में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़
जयपुर में मिलावटी दूध पकड़ा.

कोटपुतली-बहरोड़ जिले में मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने का खुलासा हुआ है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बानसुर क्षेत्र के गांव बाबरिया (हरसोरा) स्थित एक दूध कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा, और म‍िलावटी दूध को नष्‍ट कराया. एक नामी ब्रांड की डेयरी की आड़ में म‍िलावटी और स‍िंथेट‍िक दूध बनाया जा रहा था. दूध का सैंपल लेकर लैब भेज दिया गया है. 

500 लीटर कलेक्शन किया दूध बरामद 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोड संख्या 724 लेकर एक नामी ब्रांड की डेयरी की आड़ में मिलावटी और सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा है. सोमवार देर रात टीम जांच दल के साथ मौके पर पहुंची. निरीक्षण में म‍िला की कलेक्शन सेंटर एक घर के कमरे में चल रहा था. मौके से 4 बड़ी मिक्सी, न्यूट्रिलाइट ब्रांड रिफाइंड के 2 भरे और 2 खाली पीपे, 2 गैस चूल्हे, आधा टिन इमल्सीफायर, 25 किलो लैक्टोज पाउडर का कट्टा, करीब 200 लीटर तैयार मिलावटी दूध 4-5 कैन में भरा हुआ और 2 बीएमसी में करीब 500 लीटर कलेक्शन किया गया दूध बरामद हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

क्रीम निकालने की मशीन मिली 

इसके अलावा क्रीम निकालने की मशीन भी मिली. केंद्र का संचालन जगराम यादव द्वारा किया जा रहा था. उसने बताया कि वह साल 2008 से दूध कलेक्शन का कार्य कर रहा है. टीम ने डेयरी सुपरवाइजर से संपर्क कर तत्काल प्रभाव से सेंटर का कोड नंबर 724 बंद करवाया. तैयार दूध में से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दो सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है.  

रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई 

रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जब्त मिलावटी दूध, रिफाइंड तेल, लैक्टोज पाउडर और इमल्सीफायर को मौके पर ही नष्ट करा द‍िया गया. कार्रवाई के दौरान ट्रेनी एफएसओ प्रियान्शी यादव, मनीषा, अंकित घोसल्या, अजय यादव, भोजराज, नीरज, दीक्षा और राजसिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे. विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की मिलावट की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें. 

जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, ADM डॉ. ओमप्रकाश सहारण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. आशिष सिंह शेखावत के निर्देशन में कार्रवाई हुई. 

यह भी पढ़ें: "राजस्थान को रक्तरंजित होने से बचाना होगा", भाटी ने सदन में लॉरेंस ब‍िश्‍नोई और रोह‍ित गोदारा की धमक‍ियों पर सरकार को घेरा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close