विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

राजस्थान में स्टेट GST टीम की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रकों में पकड़ी 13.50 लाख के सामानों की टैक्स चोरी

वाणिज्य कर विभाग की स्टेट जीएसटी टीम ने झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए बर्तन परचून और स्क्रैप से भरे हुए चार ट्रैकों को कर चोरी की आशंका में पकड़ा है. टीम ने चारों ट्रकों से 13.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है.

राजस्थान में स्टेट GST टीम की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रकों में पकड़ी 13.50 लाख के सामानों की टैक्स चोरी
ट्रक की जांच करती जीएसटी टीम.

झुंझुनूं में वाणिज्य कर विभाग की स्टेट जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बर्तन परचून और स्क्रैप से भरे हुए चार ट्रैकों को कर चोरी की आशंका में पकड़ा है. टीम ने चारों ट्रकों से 13.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है.

झुंझुनूं सहायक आयुक्त डॉ प्रवीण स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त आयुक्त सुनील मिल के निर्देशन में कर चोरी में संलिपित वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत झुंझुनूं टीम द्वारा बर्तन ,परचून एवं स्क्रैप का परिवहन कर रहे चार ट्रैकों को रोककर ई-वे बिल पूछा गया तो ई-वे बिल नहीं मिला.

इसके बाद ट्रकों को जांच हेतु कर भवन झुंझुनूं में खड़ा करवाया गया. जांच के उपरांत इन ट्रकों पर 13.50 लाख  रुपए की पेनल्टी लगाकर जुर्माना वसूला गया है. सहायक आयुक्त डॉ प्रवीण स्वामी ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों  में से  बर्तन से भरा हुआ ट्रक यमुनानगर से सीकर तथा परचून के सामान से भरे दो ट्रक जयपुर से झुंझुनूं तथा स्क्रेप से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली जा रहा था.

यह भी पढ़ें- सीकर की दो कोचिंग संस्थानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी, दस्तावेज जुटा रहे अधिकारी

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'ईडी, सीबीआई, आईटी की कार्रवाई उन्हीं राज्यों में होती है जहां कांग्रेस सत्ता में है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com