विज्ञापन

तमिलनाडु की सियासत में सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, प्रवासी राजस्थानियों को एकजुट करने का मिशन

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोयंबटूर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वानती श्रीनिवासन के समर्थन में वोट मांगे और रोड शो में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया.

तमिलनाडु की सियासत में सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री, प्रवासी राजस्थानियों को एकजुट करने का मिशन
सीएम भजनलाल शर्मा

Bhajan Lal Sharma: तमिलनाडु में होने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. सीएम भजनलाल शर्मा पर प्रवासी राजस्थानियों को एकजुट करने का मिशन सौंपा गया है. क्योंकि भजनलाल शर्मा ने पहले भी इस मिशन को हरियाणा, दिल्ली और गुजरात चुनाव में पूरा किया था. अब भजनलाल शर्मा ने तमिलनाडु की सियासत में एंट्री लेकर यहां विधानसभा चुनाव के प्रचार में काम शुरू कर दिया है. कोयंबटूर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनावी माहौल के बीच बड़ा सियासी संदेश दिया है.

प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए तमिलनाडु सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति के आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर चुनावी माहौल को धार दी.

प्रवासी राजस्थानियों के काम की सराहना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार (6 अप्रलै) को तमिलनाडु विधानसभा में चुनाव प्रचार में रहे. मुख्यमंत्री ने कोयंबटूर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वानती श्रीनिवासन के समर्थन में वोट मांगे और रोड शो में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ बताया. कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार किसान, युवा, महिला और मजदूर ये चार ही देश की वास्तविक ताकत हैं और इनके सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.

तमिलनाडु की वर्तमान सरकार पर निशाना

उन्होंने राजस्थान सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आमजन को पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है और इसी तरह की राजनीति पूर्व में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी की थी. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों को लोकतांत्रिक तरीके से जड़ से उखाड़ना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पेरूर पट्टेश्वर मंदिर में दर्शन

कोयंबटूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरूर पट्टेश्वर मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की. उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रवासी राजस्थानियों ने भव्य अभिनंदन किया. साफ है कि इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रवासी समाज के बीच सियासी और भावनात्मक दोनों स्तर पर जुड़ाव मजबूत करने के साथ एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश की है.

यह भी पढ़ेंः SI भर्ती में न्याय मांग रहे गहलोत, पूर्व सीएम बोले- पेपर लीक में केवल राजस्थान बदनाम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close