विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

दौसा: बांदीकुई में करोड़ों के स्कूल भवन पर सवाल, रियलिटी चेक में दिखीं दरारें

राजस्थान के बांदीकुई में करोड़ों की लागत से बन रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं. रियलिटी चेक में दरारें और घटिया सामग्री के आरोप सामने आए हैं. प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है.

दौसा: बांदीकुई में करोड़ों के स्कूल भवन पर सवाल, रियलिटी चेक में दिखीं दरारें

Rajasthan News: राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अलवर–सिकंदरा मेगा हाईवे पर साईं मंदिर के सामने बन रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के नए भवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. समसा योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह भवन लगभग 90 प्रतिशत तैयार बताया जा रहा है. इसी वर्ष इसे शिक्षा विभाग को सौंपने की तैयारी है और नए सत्र से यहां कक्षाएं शुरू करने की संभावना जताई जा रही है.

रियलिटी चेक में सामने आई खामियां

निर्माण कार्य की सच्चाई जानने के लिए किए गए रियलिटी चेक में कई कमियां उजागर हुई हैं. स्कूल के कुछ कमरों की छत पर दरारें दिखाई दीं. निर्माणाधीन रैंप में सीमेंट की मात्रा कम होने का आरोप लगा है. इससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बिजली फिटिंग पर भी सवाल

भवन में विद्युत फिटिंग के दौरान बिना ब्रांडेड नाम वाले तारों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है. इससे भविष्य में सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ सकता है. अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और हर पहलू की तकनीकी जांच करवाई जाए.

PWD की एनओसी अभी बाकी

जानकारी के अनुसार भवन को अभी सार्वजनिक निर्माण विभाग की एनओसी मिलना शेष है. बिना एनओसी के भवन को हैंडओवर करना संभव नहीं होगा. 

प्रशासन ने जांच के दिए संकेत

बांदीकुई के कार्यवाहक बसवा एसडीएम रविकांत ने कहा है कि मामले को दिखवाया जाएगा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए जाएंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close