विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2024

नाहरगढ़ की पहाड़ियों में भटके दो भाइयों में से एक का मिला शव, तलाशी में पुलिस पर लापरवाही का आरोप

देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया और आज राहुल का शव बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि आशीष की तलाश जारी है.

नाहरगढ़ की पहाड़ियों में भटके दो भाइयों में से एक का मिला शव, तलाशी में पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Jaipur News: नाहरगढ़ की पहाड़ियों में कथित तौर पर राह भटकने वाले दो भाइयों में से एक का शव सोमवार को मिला. पुलिस ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश जारी है. युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और तलाशी अभियान में देरी की.

फ़ोन पर मांगी थी दोनों भाइयों ने मदद 

पुलिस ने बताया कि राहुल (21) और उसका छोटा भाई आशीष (19) रविवार को सुबह नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित चरण मंदिर गए थे. उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि लौटते समय वे पहाड़ी इलाके में रास्ता भटक गए हैं और उन्होंने मदद मांगी. देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया और आज राहुल का शव बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि आशीष की तलाश जारी है.

पुलिस पर तलाशी अभियान में देरी का आरोप 

परिजनों और रिश्तेदारों के साथ स्थानीय लोग शास्त्री नगर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने तलाशी अभियान में देरी की

उन्होंने बताया कि परिवार ने दोपहर में स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि दोनों जंगल में खो गए हैं और उनका फोन बंद है लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. रविवार रात जब थाने के बाहर काफी लोग एकत्र हो गए तो नागरिक सुरक्षा दल की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया.

यह भी पढ़ें - SI Paper Leak Case: आरोपी रामू राम राईका ने वकीलों से कहा 'थप्पड़ लगाऊंगा', कोर्ट के बाहर भारी हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com