विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2025

राजस्थान से सामने आई रिश्ते की डरावनी कहानी, पिता ने ही अपनी बच्ची के साथ किया रेप

Rajasthan Rape News: कक्षा की मेघावी छात्रा को गुमसुम और परेशान देख जब शिक्षिका ने परेशानी जानने कोशिश की. पीड़िता ने हैवानियत और दर्द भरी आपबीती सुनाई तो शिक्षिका खुद अंदर तक दहल गई.

राजस्थान से सामने आई रिश्ते की डरावनी कहानी, पिता ने ही अपनी बच्ची के साथ किया रेप

Hanumangarh Daughter's Rape: राजस्थान के हनुमानगढ़ में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता जो खुद के घर में ही अपने ही कलयुगी पिता द्वारा किए जा रहे देह शोषण से पीड़ित थी. हैरत की बात यह थी कि परिजन अपनी ही बेटी पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे. लेकिन 9 वीं में पढ़ने वाली कक्षा की मेघावी बालिका को मानसिक परेशान देख जब शिक्षिका ने बातचीत की, तब दरिंदगी का पूरा मामला सामने आया. नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर आरोपी पिता पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. 

चाय बना रही किशोरी के पिता ने की दरिंदगी

टिब्बी थाना में पीड़िता ने अपनी मां के साथ जाकर रिपोर्ट दी कि उसकी उम्र 15 साल है, वह कक्षा 9 की छात्रा है. 9 फरवरी को सुबह जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे, तब वह जल्दी उठकर रसोई में चाय बना रही थी. इस दौरान किशोरी का पिता उठकर आया और उसे पकड़ कर जबरन दूसरे कमरे में ले गया और शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की. साथ ही धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो पढ़ाई-लिखाई छुड़वाकर शादी करवा देगा. 

किशोरी डर के चलते 2 दिन तक किसी को नहीं बताया और मानसिक और शारीरिक परेशान हो गई. फिर सारी बात अपनी माता को बताई तो पीड़िता की माता ने कहा कि उसके पास इस समस्या का कोई उपाय नहीं है, मां ने कहा कि वो उसकी शादी करके कहीं दूर भेज देती हूं. लेकिन पीड़िता को लगा कि इसमें उसकी क्या गलती है. उसकी पढ़ाई-लिखाई खत्म हो जाएगी. बता दें कि आरोपी टिब्बी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है. 

1 साल पहले भी आरोपी पिता ने की थी जबरदस्ती

पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक साल पहले भी अपने कलयुगी पिता पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया. साथ ही बार-बार परेशान करने के आरोप भी लगाया. 2 दिन पहले जब फिर से आरोपी पिता ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो पीड़िता ने मासिक धर्म का बहाना बना दिया, जिससे उसके साथ जबरदस्ती ना हो और ना ही उसे स्कूल जाने से रोका जाए.

टिब्बी एसएचओ हंसराज लूणा ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर पीड़िता को सखी सेंटर में भेज दिया गया. वहीं टिब्बी पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है. 

शिक्षिका के संबल से दरिंदगी की कहानी आई सामने

पीड़िता अपनी कक्षा के मेधावी छात्राओं में शामिल है, कक्षा 8 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 9 में प्रवेश किया था.  कक्षा की मेघावी छात्रा को गुमसुम और परेशान देख जब शिक्षिका ने परेशानी जानने का प्रयास किया. इस मामले में शिक्षिका पर भरोसा कर किशोरी द्वारा आपबीती बताने के बाद ही दरिंदगी का सच सामने आ पाया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: स्कूली लड़कियों से रेप-ब्लैकमेल कांड से ब्यावर में आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग; राजस्थान बंद की दी चेतावनी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com