विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

Kota Missing Student Found: 'मैं ठीक हूं, जल्द लौट आऊंगा', कोटा से लापता हुए छात्र ने पिता को किया फ़ोन, केरल में मिली लोकेशन

16 साल का बिहार दरभंगा का रहने वाला स्टूडेंट, 12 वीं में पढ़ाई करता है. पिछले एक साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है. कोटा में महावीर नगर सेंकड में किराए से रह रहा है. स्टूडेंट 15 मई की रात 7 बजे बिना किसी की बताए ट्रॉली बैग लेकर निकला था. जो वापस नही लौटा.

Kota Missing Student Found: 'मैं ठीक हूं, जल्द लौट आऊंगा', कोटा से लापता हुए छात्र ने पिता को किया फ़ोन, केरल में मिली लोकेशन
कोटा पुलिस मुख्यालय

Kota News: कोटा से चार दिन पहले लापता हुए बिहार मूल के छात्र की लोकेशन तिरुवनंतपुरम मिली है. परिजन छात्र से मिलने को बेताब है. बेटे के रूम से अचानक कहीं चले जाने से परिजन मायूस हो गए थे, लेकिन पिता को खुद बेटे ने फोन करके खुद के केरल के तिरुवनंतपुरम होने के बारे में बताया तो पिता ने राहत की सांस ली. छात्र के परिचित ने बताया कि छात्र ने खुद माता पिता को कॉल किया. बोला 'मैं ठीक हूं, जल्द लौट आऊंगा'. स्टूडेंट के पिता ने उसका कोटा का टिकट करवाया है.

चार दिन पहले कोटा से लापता हो गया था छात्र 

16 साल का बिहार दरभंगा का रहने वाला स्टूडेंट, 12 वीं में पढ़ाई करता है. पिछले एक साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है. कोटा में महावीर नगर सेंकड में किराए से रह रहा है. स्टूडेंट 15 मई की रात 7 बजे बिना किसी की बताए ट्रॉली बैग लेकर निकला था. जो वापस नही लौटा. परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, स्टूडेंट अपने गांव भी नहीं पहुंचा. जिसके बाद 16 मई को महावीर नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. छात्र के पिता भी बिहार से कोटा पहुंचे.

अवसाद में छात्र, कोटा छोड़ रहे 

इससे पहले भी 8 मई को केशवपुरा इलाके से सिविल ब्रांच से बीटेक किया हुआ जय भी बिना बताए घर से निकला था. जो वापस लौटकर नहीं आया. परिजनों ने 9 मई को महावीर नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. 12 मई को कुन्हाड़ी में रहने वाला 19 साल का छात्र नोट लिखकर घर से लापता हो गया था. जो 24 घंटे बाद यूपी के कुशीनगर में मिला. मोहनगंज थाना तारापुर जिला मुंगेर बिहार का रहने वाला स्टूडेंट कोटा में रहकर नीट यूजी की तैयारी करने कोटा आया है.

गंगापुर जिले से भी गायब हो गया था छात्र 

6 मई को गंगापुर जिले के बामनवास से निवासी 19 साल का कोचिंग छात्र बिना बताए गायब हुआ. उसने परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भी किया गया था. जिसमें लिखा था कि, 'मैं 5 साल के लिए जा रहा हूं, आगे की पढ़ाई नहीं करनी. परिजन व पुलिस उसकी तलाश कर रही है. राजेंद्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी करने के लिए कोटा आया है.

यह भी पढ़ें- भीलवाड़ा भट्टीकांड: "जो 7 बरी हुए उन्हें भी फांसी की सजा मिले", पीड़िता के माता-पिता का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com