विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2025

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, जान लें कंपनी के न‍ियम

ग्रामीणों से पैसे लेकर स्‍मार्ट मीटर लगा द‍िए. ज‍िसने पैसे नहीं द‍िए उनके यहां मीटर नहीं लगे. कंपनी में बताया क‍ि तार और मीटर के पैसे उपभोक्‍ताओं से लेने का न‍ियम नहीं है.

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, जान लें कंपनी के न‍ियम
स्मार्ट मीटर.

भरतपुर में ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. जीनस कंपनी की वेंडर्स फर्म स्टार एग्री के कर्मचारी मीटर बदलने और तार बदलने के नाम पर 6 सौ से 1 हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं. जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मीटर और तार बदलने के लिए उपभोक्ताओं से पैसे लेने का प्रावधान नहीं है.

एक हजार तक वसली 

सोनू निवासी छोंकरवाड़ा ने बताया कि जीनस कंपनी की वेंडर्स फर्म स्टार एग्री के कर्मचारियों ने मीटर और तार बदलने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. मनीष शर्मा नाम के कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से 6 सौ से 1 हजार रुपये तक लिए हैं. कई ग्रामीणों से पैसे मांगे गए लेकिन, उन्होंने नहीं दिए.

पैसे लेकर लगाए मीटर 

मुकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी मीटर बदलने और तार बदलने के नाम पर लगातार पैसों की डिमांड कर रहे हैं. जब उन्हें पैसे देने से मना किया जाता है तो, कर्मचारी मीटर लगाने के लिए मना कर देते हैं. जब उन्हें लगता है कि उपभोक्ता पैसे नहीं देगा तो, वह बिना पैसे लिए मीटर लगा देते हैं.

पैसे लेने वालों पर होगी कार्रवाई  

जीनस कंपनी के SDI सब डिविजन इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि पैसे लेने का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है. अगर ऐसा हुआ है तो, वह उपभोक्ताओं के पास जाकर उनसे बात करेंगे. अगर पैसे लेने की बात सही पाई जाती है तो, कार्रवाई की जाएगी. जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उन्हें उपभोक्ताओं के पास ले जाया जाएगा. मीटर और केवल लगाने के कोई पैसे नहीं लिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: "अजमेर दरगाह माथा टेकने आई थी, यहां फंस गई", फ‍ात‍िमा बोली- अजनबी शहर में डर लग रहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com