विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2024

कोटा में भीड़ ने पिता के सामने पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला, दो महीने पहले जमानत पर हुआ था रिहा

बारां नगर पुलिस थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने बताया कि पंकज पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सरेआम 10-12 लोगों ने धारदार हथियारों और सरिया से हमला किया.

कोटा में भीड़ ने पिता के सामने पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला, दो महीने पहले जमानत पर हुआ था रिहा
युवक की हत्या के बाद परिजनों ने जाम किया रास्ता

Baran Crime News: बारां शहर की म्यूनिसिपैलटी कॉलोनी इलाके में कुछ पुरानी रंजिश को लेकर एक भीड़ के कथित हमले के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कृष्णा नगर इलाके के कार्तिक पंकज के रूप में हुई है. बारां नगर पुलिस थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने बताया कि पंकज पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सरेआम 10-12 लोगों ने धारदार हथियारों और सरिया से हमला किया.

सरिया पेट में घुसे रहने से हो गई मौत

मीणा ने कहा कि एक धारदार हथियार पंकज के पेट में घुसा रह गया था और इस हालत में उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे कोटा के एक अन्य अस्पताल भेज दिया, और इलाज के दौरान रविवार को वहां उसकी मौत हो गई.

जैसे ही रविवार को उपचार के दौरान कोटा के अस्पताल में युवक की मौत की सूचना मिली तो समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने परिवारजनों के साथ कोटा रोड पर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की. 

आर्थिक मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम

प्रदर्शनकारी शव को मौके पर लाने के लिए अड़ गए. लेकिन पुलिस ने सर्तकता बरतते हुए शव को जिला अस्पताल में पहुंचा दिया. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवारजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता, ऐ सरस बूथ की डेयरी और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए. 

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा साढ़े आठ लाख मुआवजा और सरस बूथ पर सहमति बन गई, तब जाकर परिजन मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए. 

मृतक के पिता रामू पंकज ने बताया, हम और मेरा बेटा कार्तिक पंकज शनिवार रात को नगर पालिका कॉलोनी से गुजर रहे थे तभी हायर सेकेंडरी स्कूल और डीईओ कार्यालय की गली के पास पहले से घात लगाए बैठे 10-12 बदमाशों ने हमें रोक लिया. बदमाशों ने हमसे गाली गालौच करते हुए मेरे बेटे पकंज पर चाकू, सरिया और गंडासा से जानलेवा हमला कर दिया था.

दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था मृतक

पुलिस के अनुसार, पंकज की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और उसे करीब दो महीने पहले जमानत पर जेल से रिहा किया गया था. मीणा ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और पंकज के शव को उसके परिवार को सौंप दिया.

पंकज के पिता रामू पंकज की शिकायत पर, पुलिस ने शुरूआत में भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी. बाद में, हत्या का आरोप भी दर्ज करते हुए प्राथमिकी में 11 लोगों को नामजद किया गया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: तीन दोस्तों ने नए साल पर की थी लाखों की चोरी, पकड़े जाने पर पुलिस ने किया चोरी की वजह का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com