विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2024

राजस्थान में दलित नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर खाया जहर, आरोपी फरार

राजस्थान के बाड़मेर में एक दलित नाबालिग के साथ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आहत होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

राजस्थान में दलित नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना से आहत होकर खाया जहर, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan News: राजस्थान में एक दलित नाबालिग के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं दुष्कर्म की घटना से आहत होकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिसके बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. लेकिन आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. बताया जा रहा है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. यह घटना बाड़मेर की है.

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह बाखासर थाना इलाके में एक गांव में दुकान चलाता है. 6 अप्रैल शनिवार को दोपहर 1 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी का भलगांव निवासी आरोपी वैलसीराम देवासी ने अपहरण कर लिया और घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर स्थित झोपड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़ित नाबालिग को किसी को नहीं बताने की धमकी देकर भाग गया.

नाबालिग पीड़िता ने खाया चूहे मारने का जहर 

वारदात से आहत नाबालिग ने घटना की रात को ही चूहे मारने का जहर खा लिया. वहीं घर के सदस्यों को इसकी सूचना नहीं थी. जब उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन रात 10 बजे पीड़िता को बाखासर सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे पेट दर्द की दवा देकर वापस घर भेज दिया. लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ तो परिजन पीड़िता को लेकर सांचौर पहुंचे. सांचौर में डॉक्टर ने जांच की तो पेट में जहरीले पदार्थ की जानकारी दी. इसके बाद परिवार जनों ने सख्ती से नाबालिग से पूछताछ की तो नाबालिग ने दुष्कर्म की वारदात की जानकारी दी. वारदात की जानकारी के बाद परिजन पीड़िता को लेकर बाड़मेर के राजकीय अस्पताल पहुंचे जहां पीड़िता का इलाज जारी है. वहीं परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध बाखासर थाने में मामला दर्ज करवाया है.

पुलिस ने एसी/एसटी पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

बाखासर थाना अधिकारी बिशन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने 8 अप्रैल 15 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. मामले की जांच चौहटन डीएसपी कृतिका यादव कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है पुलिस के अनुसार आरोपी वेटरनरी मेडिकल स्टोर चलता है.

यह भी पढ़ेंः अजमेर टू उदयपुर जा रही महिला, अचानक ट्रेन से हुई लापता, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com