विज्ञापन
3 years ago

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार मौसम बदलता जा रहा है. बढ़ती ठंड से आमजन परेशान हैं ही, लेकिन अब तेज बारिश से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. बीते दिनों बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए एलर्ट जारी किया था. इससे तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने और कुछ जगहों पर मेघ गर्जन की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है. साथ ही, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़, खंभों और पानी के स्रोतों से दूर रहने की सला दी है.    

पाली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

पाली के मारवाड़ और गोडवाड़ में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने इस जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन इलाकों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री एवं अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

तेज बारिश से परेशान लोग

बारां जिले में मंगलवार सुबह फिर से मौसम ने करवट ले ली है. जिले के कई इलाकों सहित अन्ता क्षेत्र में तेज बारिश का दौर जारी है. किसानों की फसलों नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- मौसम विभाग ने बारिश, कोहरे और बज्रपात का जारी किया अलर्ट, मैप पर देखें कहां-कहां रहेगा प्रभाव


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com