विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2025

Rajasthan: 15 बीघा भूमि पर ध्वस्त की गई 4 अवैध कॉलोनियां, अब तक 611 कॉलोनी पर हो चुकी है कार्रवाई

जेडीए ने अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है, इसी क्रम में अब तक 611 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा चुका है.

Rajasthan: 15 बीघा भूमि पर ध्वस्त की गई 4 अवैध कॉलोनियां, अब तक 611 कॉलोनी पर हो चुकी है कार्रवाई
अवैध कॉलोनियों पर कार्र्वाई

Rajasthan News: राजस्थान में अवैध जमीन और मकान पर कार्रवाई करने को लेकर प्रशासन बेहद एक्टिव नजर आ रहा है. इसी क्रम में राजधानी जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ज़ोन-12 और जोन-13 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 बीघा भूमि पर बनाई जा रही है, इसके तहत चार नवीन अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. जोन-13 के नायला बांध के पास करीब 3 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण किए जा रहे थे.

बिना भू-रूपांतरण और अनुमति के हो रहा था काम

सूचना मिलने पर प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से कॉलोनी को जमींदोज कर दिया. इसी प्रकार जोन-12 में सीकर रोड स्थित तीन कॉलोनियां "आनंद लोक" (3 बीघा), "आनंद लोक द्वितीय" (4 बीघा), "श्री श्याम ग्रीन सिटी" (5 बीघा, ग्राम बिहारीपुरा) भी बिना भू-रूपांतरण और अनुमति के विकसित की जा रही थीं. इन्हें भी ध्वस्त कर दिया गया. ये कार्रवाई प्रवर्तन विभाग की निगरानी में राजस्व व तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर की गई.

611 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

जेडीए प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष 2024 में 383 और वर्ष 2025 में अब तक 228 और अभी तक कुल 611 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा चुका है. जेडीए ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी अवैध निर्माण, कब्जा या अतिक्रमण दिखाई दे तो वह कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 0141-2565800, 2575252, 2575151 या हेल्पलाइन 181 पर संपर्क करें. ईमेल द्वारा शिकायतें cce.jda@rajasthan.gov.in या enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर भी की जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में फिर दिखेगा बारिश का कहर, 17 जुलाई से जयपुर समेत कई संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com