विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2025

सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ा, दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोग घायल; 2 जयपुर रेफर

Chaksu Road Accident: ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर गड्ढे भरे पड़े हैं, और बारिश के चलते पानी जमा होने से गड्ढे दिखते नहीं, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ा, दो बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोग घायल; 2 जयपुर रेफर
चाकसू के सड़क हादसे में बस पलट गई.
NDTV Reporter

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के चाकसू इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अनियंत्रित बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. यह हादसा टोंक रोड पर शिव डूंगरी मोड़ के पास हुआ. हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर रेफर किया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

चश्मदीदों के मुताबिक, सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने की कोशिश में बस का संतुलन बिगड़ा और उसने सामने चल रही दो बाइकों को टक्कर मार बैठी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक तो बस के आगे फंस गई.

घायलों की पहचान

  1. अनवर अली – निवासी मध्यप्रदेश (गंभीर)
  2. लाल मोहम्मद – निवासी मध्यप्रदेश (गंभीर)
  3. गुलाब चंद – निवासी चाकसू (सामान्य चोटें)

घटना के बाद मचा हंगामा

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर गड्ढे भरे पड़े हैं, और बारिश के चलते पानी जमा होने से गड्ढे दिखते नहीं, जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

ग्रामीणों ने कहा, 'हम कई बार प्रशासन को सड़क की मरम्मत के लिए कह चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. आज तीन लोगों की जान बाल-बाल बची, कल क्या होगा?'
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया मामला शांत

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- बारिश में उड़ा विकास का झूठ, भीलवाड़ा में 'जुगाड़' से जली 12 साल के बच्चे की चिता, प्रशासन मौन

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com