विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2025

5 घंटे तक कार में बंधक रहा व्यापारी, बदमाशों ने मारपीट के बाद की लूट, जयपुर में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Jaipur Crime: पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि गश्ती अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाया. इन आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर कर दी हैं.

5 घंटे तक कार में बंधक रहा व्यापारी, बदमाशों ने मारपीट के बाद की लूट, जयपुर में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यापारी विनोद जैन

जयपुर में देर रात व्यापारी के साथ खौफनाक वारदात हुई. चाकसू में व्यापारी विनोद जैन कार में अगवा कर बेरहमी से मारपीट और फिर लूट हो गई. बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके एटीएम से करीब 2 लाख रुपए निकाले. आरोपियों ने पीड़ित को करीब 5 घंटे तक शहर में घुमाया और फिर फरार हो गए. इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. जानकारी के मुताबिक, टोंक निवासी विनोद जैन स्टेशनरी का व्यवसाय करते हैं. विनोद जैन शनिवार शाम जयपुर आए थे और रात करीब 8:30 बजे सांगानेर बस स्टैंड पर खड़े थे. इसी दौरान वारदात हुई.

बस स्टैंड पर कार लेकर पहुंचे बदमाश

विनोद जैन टोंक जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. तभी एक कार आकर रुकी, जिसमें सवार बदमाशों ने उन्हें बैठा लिया. कुछ ही दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने चाकू दिखाकर विनोद जैन को बंधक बना लिया. उनके हाथ-पैर बांध दिए गए, आंखों पर पट्टी बांधी गई और लगातार मारपीट करते हुए एटीएम का पिन पूछने लगे. डर और हिंसा के माहौल में बदमाशों ने अलग-अलग एटीएम से 3 बार में करीब दो लाख रुपये निकाल लिए. 

रात 1.30 बजे सुनसान सड़क पर छोड़ गए बदमाश

करीब 5 घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर कार दौड़ती रही. बदमाशों ने फिरौती की धमकी भी दी. देर रात करीब 1:30 बजे टोंक रोड स्थित रिंग रोड के पास एक सुनसान स्थान पर उन्हें छोड़ दिया गया. किसी तरह पीड़ित ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. 

अधिकारियों के नंबर पर नहीं लगा कॉल- परिजन

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि गश्ती अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाया. इन आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर कर दी हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ेंः दुबई की तर्ज पर जोधपुर में बनेगा आईटी टेक्‍नो स‍िटी, 60 हजार करोड़ का MoU हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com