विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2025

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला काटा, CID के एपिसोड, चर्चित मर्डर स्टोरी से आशिक संग की प्लानिंग

मह‍िला अपने आशिक ऋषि के साथ गूगल पर हत्‍या का तरीका, बचाव और सजा के बारे में पूरी जानकारी सर्च की. इसके अलावा पहले के कई चर्चित मर्डर की स्टोरी भी स्टोरी देखी.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला काटा, CID के एपिसोड, चर्चित मर्डर स्टोरी से आशिक संग की प्लानिंग
पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan News: राजस्थान में एक और पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, वेबसीरीज और सीआईडी के एपिसोड देखकर इस हत्या को अंजाम दिया गया. हत्या के लिए वारदात से 20 दिन पहले एक नया सिमकार्ड भी खरीदा गया था. पुलिस के मुताबिक, जयपुर के मुहाना थाने में 16 अगस्त को सुमेर नगर फुटबाल ग्राउंड के पास रोड के किनारे एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली. जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लाश खून से लथपथ थी.

ई-रिक्शा चलाता था मनोज 

मृतक की पहचान मनोज कुमार रैगर के रूप में हुई, जिसके बाद मनोज के परिजनों को मौके पर बुलाया गया. दुसाद नगर सैकण्ड कोहीनूर सिनेमा के पास मालपुरा गेट निवासी अशोक (32) ने बताया कि उसका बड़ा भाई मनोज ई-रिक्शा चलाता है. वह 16 अगस्त शाम 4 बजे अपने ई रिक्शा से सवारियां लेकर गया था, जिस पर हमारे पास रात 10:30 बजे फोन आया कि सुमेर नगर आ जाओ. जब वहां पर गए तो पता चला कि उनके भाई की गला काटकर किसी ने हत्या कर दी.

कई महीने से बना रहे थे प्लानिंंग 

पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे चैक किये गये तो ई-रिक्शा में मृतक के अलावा एक व्यक्ति और बैठा नजर आया. मृतक के साथ ई-रिक्शे में बैठे व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ तो पता चला कि मृतक की पत्नी सन्तोष और उसके दोस्त ऋषि श्रीवास्तव व मोहित शर्मा द्वारा हत्या की बात सामने आई. ऋषि श्रीवास्तव और पत्नी सन्तोष कई महीने से हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. ऋषि ने हत्या के लिए मनोज को तय जगह ले जाने के लिये अपने दोस्त मोहित को तैयार किया गया था. ताकि मोहित सवारी बनकर मनोज का ई-रिक्शा किराये पर लेकर अपनी चिन्हित जगह ला सके. 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक मनोज शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और शक करता था, जिस पर मनोज को रास्ते से हटाने के लिये अपने दोस्त ऋषि के साथ उसके हत्या की प्लानिंग की.
Latest and Breaking News on NDTV

आपस में बात करने के लिए ली नई सिम

प्लानिंग के तहत ऋषि व सन्तोष ने नई सिम ली और उस सिम से ही सिर्फ आपस में बात करते रहे, ताकि उस नंबर के बारे में किसी और पता न चले. पुलिस पूछताछ में ऋषि ने बताया, "हमने सारी प्लानिग व वेब सिरीज व सीआईडी के एपिसोड देखकर की. इसके अलावा पहले के कई चर्चित मर्डर की गूगल पर स्टोरी देखी, जिससे हमने मारने के 20 दिन पहले नया नम्बर लेकर सन्तोष को दिया. नई सिम कार्ड और नए मोबाइल से सिर्फ तीन लोग की आपस में बात करते थे."

ई-रिक्शा बुक कर सुनसान जगह ले गया 

ऋषि मृतक मनोज को जानता था. ऐसे में सुनसान जगह सवारी बनकर कोई और लेकर आए. इसके लिए उसने अपने दोस्त मोहित शर्मा को तैयार किया. इसके बाद मोहित जन्माष्टमी को मनोज की रेकी कर ईस्कान मंदिर दर्शन के लिए ई-रिक्शा किराये पर किया. उसने मनोज को बताया कि रास्ते में मेरी महिला मित्र सुमेर नगर से बैठेगी. जिस पर मनोज व मोहित मालपुरा गेट कोहिनूर सिनेमा के पास से होकर चौरडिया पेट्रोल पंप से होते हुए रिको कांटा से सुमेर नगर आ गये.

धारदार हथियार से गला काटा 

इस दौरान ऋषि और मोहित आपस में फोन पर बात करते रहे. जैसे ही मोहित, मनोज को लेकर सुमेर नगर सुनसान जगह लेकर पहुंचा, वहां पर पहले से मौजूद ऋषि ने मोहित के साथ मिलकर धारदार हथियार से मनोज की गला काटकर हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद दोनों पैदल रिको कांटा की तरफ जाकर नए कपड़े खरीदे और उसे पहनकर अपने अपने घर चले गये. साथ ही वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई सिम को भी बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में नीले ड्रम में मिला युवक का शव, घटना के बाद पत्नी-बच्चे घर से गायब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close