विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2023

Jaisalmer News: स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, दर्जनों यात्री हुए घायल

संयोग से उस दौरान सड़क मार्ग पर सेना का ट्रक और कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे, सभी ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा. गंभार रूप से घायलों को जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय भर्ती कराया गया और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

Jaisalmer News: स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, दर्जनों यात्री हुए घायल
दुर्घटनाग्रस्त बस

प्रदेश के सरहदी जिले जैसलमेर के खुहड़ी गांव से 3 किमी दूर सुबह करीब 11 बजे बस की स्टीयरिंग फेल होने से एक बस पलट गई. बस के पलटते ही चारों तरफ यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी. संयोग से उस दौरान सड़क मार्ग पर सेना का ट्रक और कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे, सभी ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा. गंभार रूप से घायलों को जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय भर्ती कराया गया और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरहदी पोछीना गांव से शहर की तरफ आ रही एक निजी बस खुहड़ी-म्याजलार गांव जाने वाली रोड पर अचानक पलट गई. सवारियों से भरी बस पलटने से अफरातफरी मच गई. हादसे के बाद किसी युवक ने सोशल मीडिया पर घटना की सूचना दी. तब तक घटना स्थल के पास से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खुहड़ी थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. 

हादसे के बाद हास्पिटल में जुटी परिजनों की भीड़

हादसे के बाद हास्पिटल में जुटी परिजनों की भीड़

लगभग दो दर्जन घायलों को निजी गाड़ियों व 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत CHC खुहड़ी ले जाया गया, जहां सामान्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जैसलमेर के जिला चिकित्सालय भेजा गया. हादसे का कारण बस का स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बस को सीधा करावाया. खुहड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

घटना की सूचना पर जैसलमेर के जवाहर हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. रविंद्र सांखला ने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर दिया और घायलों को एक्स-रे सहित तमाम जांचे बेड पर ही मुहिया करवाई गई. बस हादसे की जानकारी मिलने पर एडीशनल एसपी राकेश राजोरा, महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों की सुध ली.

एडीशनल एसपी राकेश राजोरा ने बताया कि खुहड़ी - म्याजलार रोड पर एक निजी बस अचानक पलट गई. अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार स्टीयरिंग फेल होने या किसी अन्य कारण से अनियंत्रित होकर बस पलट गई थी. हालांकि बस की गति धीमी होने के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई सभी यात्री सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें-बाल-बाल बची उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रैक पर पड़े मिले लोहे के क्लिप और पत्थर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com