विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

राजस्थान के जालोर में बड़ा हादसा, हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस, 2 लोगों की मौत कई गंभीर घायल

हादसा आहोर के अगवरी गांव के पास NH हाईवे पर हुआ. हाईवे पर सांचौर की एक प्राइवेट बस पलट गई, जिससे जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

राजस्थान के जालोर में बड़ा हादसा, हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस, 2 लोगों की मौत कई गंभीर घायल
हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार बस
AI

राजस्थान के जालोर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस के पलटने से 2 यात्रियों के मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. बस के पलटने से घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. 

अगवरी गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आहोर के अगवरी गांव के पास NH हाईवे पर हुआ. हाईवे पर सांचौर की एक प्राइवेट बस पलट गई, जिससे जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.

हादसे के कारण की हो रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तुरंत आहोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी और तेज रफ्तार भी हादसे का कारण हो सकती है.

यह भी पढे़ं-

अजमेर: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक की मौत, दो हिस्से में हुआ शरीर; दोनों टांगें भी कटी

Lakheri Accident: बूंदी के लाखेरी में बड़ा सड़क हादसा, बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, कई दबे

Rajasthan Road Accident: नागौर से भोपाल जा रही यात्रियों से भरी बस कोटा में पलटी, पुलिस ने शीशे तोड़कर लोगों को बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com