विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

अजमेर: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक की मौत, दो हिस्से में हुआ शरीर; दोनों टांगें भी कटी

हादसा इतना भीषण था कि युवक सीधे ट्रेन के नीचे आ गया. हादसे में युवक की दोनों टांगें कट गईं और उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अजमेर: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक की मौत, दो हिस्से में हुआ शरीर; दोनों टांगें भी कटी
चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक की मौत

Rajasthan News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर चलती ट्रेन (गरीब नवाज एक्सप्रेस) में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी दोनों टांगें भी कट गई हैं. मृतक के जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया.  

सीधे ट्रेन के नीचे आया युवक

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि युवक सीधे ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में स्टेशन पर सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

युवक की कट गईं दोनों टांगें

जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि हादसे में युवक की दोनों टांगें कट गईं और उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर प्लेटफॉर्म के लिए सुरक्षित किया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर आवाजाही भी प्रभावित रही. जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने और चलती ट्रेन में चढ़ने से बचने की अपील की है. 

जेब से मिले मोबाइल से हुआ परिजनों से संपर्क

पुलिस ने मृतक युवक के शव की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ. उसी नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है. फिलहाल शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार परिजनों के अजमेर पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

यह भी पढे़ं-

Lakheri Accident: बूंदी के लाखेरी में बड़ा सड़क हादसा, बरवाड़ा जा रहे पैदल यात्रियों पर पलटा ट्रक; 2 की मौत, कई दबे

Jaipur News: श्मशान में 15 साल की बच्ची की चिता पर कर रहे थे तंत्र-मंत्र, यूट्यूब से सीखे टोने-टोटके; पुलिस ने पकड़ा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com