विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2025

जोधपुर: 27 नवंबर को घर में थी शादी, 3 मंजिला मकान की दीवार गिरी; मौके पर पहुंचे पूर्व CM गहलोत

घर में 27 नवंबर को शादी होने वाली है, जिसके चलते सारे लोग बाजार गए हुए थे. इसी दौरान अचानक कम्पन महसूस हुआ और भरभराकर दीवार गिर गई.

जोधपुर: 27 नवंबर को घर में थी शादी, 3 मंजिला मकान की दीवार गिरी; मौके पर पहुंचे पूर्व CM गहलोत
जोधपुर में 3 मंजिला मकान की दीवार गिरी

Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर की नई सड़क स्थित नेशनल हैंडलूम के पीछे रविवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिला मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई. गनीमत रही कि उस समय घर में ज्यादा लोग नहीं थे और जो मकान मालिक था, वह भी अपने बच्चों को लेकर समय रहते घर से बाहर निकल गया. अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी. दीवार गिरने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना सूचना पर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

मौके पर पहुंच गहलोत ने लिया जायजा

घटना को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "जोधपुर की नई सड़क पर नेशनल हेंडलूम के पीछे इमारत गिरने की घटना बेहद चिंताजनक है. मैंने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. गनीमत है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है." अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने जिला कलेक्टर से बात कर स्थिति से अवगत कराया एवं परिवार की यथाशीघ्र सहायता करने का आग्रह किया.

27 नवंबर को घर में होनी है शादी

मकान मालिक साबिर ने बताया कि घर में शादी होने की वजह से सारे लोग बाजार गए हुए थे और वह अपने बच्चों के साथ शादी के कार्ड पर लोगों के नाम लिख रहा था कि अचानक उसे कम्पन महसूस हुआ और वह अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गया. जानकारी के मुताबिक, परिवार में 27 नवंबर को शादी है.

यह भी पढे़ं- 

पंचायतों के परिसीमन से राजस्थान में बवाल, बूंदी में लोगों ने जाम की सड़क; ग्रामीणों का भारी रोष

किरोड़ी लाल का भीलवाड़ा में अनोखा स्वागत, बुलडोजर से फूलों की बारिश; बड़ी संख्या में उमड़े समर्थक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com