विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2026

किरोड़ी लाल की अधिकारियों को लताड़, कहा- अगर किसानों को समय पर बिजली नहीं मिली तो कार्रवाई 

बैठक में ERCP (रामगढ़-चंबल परियोजना) को लेकर भी अहम चर्चा हुई. प्रभारी मंत्री ने कहा कि जैसे ही ईआरसीपी का पूरा तकनीकी और प्रशासनिक खाका स्पष्ट होगा, केंद्र सरकार इस परियोजना को तेजी से पूरा करेगी.

किरोड़ी लाल की अधिकारियों को लताड़, कहा- अगर किसानों को समय पर बिजली नहीं मिली तो कार्रवाई 
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

Alwar News: अलवर शहर के मिनी सचिवालय में आज अलवर प्रभारी मंत्री और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन, खासकर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

किरोड़ी लाल मीणा ने बैठक के दौरान कहा कि किसानों को समय पर बिजली मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए. यदि बिजली आपूर्ति में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल संकट और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक लिया और जल्द समाधान के निर्देश दिए.

जल्द ERCP का पानी अलवर शहर के लोगों को मिलेगा

बैठक में ERCP (रामगढ़-चंबल परियोजना) को लेकर भी अहम चर्चा हुई. प्रभारी मंत्री ने कहा कि जैसे ही ईआरसीपी का पूरा तकनीकी और प्रशासनिक खाका स्पष्ट होगा, केंद्र सरकार इस परियोजना को तेजी से पूरा करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है और बहुत जल्द ईआरसीपी का पानी अलवर शहर के लोगों को मिलेगा, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा.

''महेंद्रजीत सिंह का दम वहां घुटता होगा, हमारा नहीं''

वहीं, राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि “महेंद्रजीत सिंह का दम वहां घुटता होगा, लेकिन भाजपा में हमारा दम नहीं घुटता.” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस विषय पर सही जवाब तो महेंद्रजीत सिंह ही दे पाएंगे. बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि धरातल पर उतारकर आम जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाया जाए.

यह भी पढ़ें- दूध बेचने वाला बना 'फर्जी थानेदार', खाकी पहनकर युवाओं को लगाया लाखों का चूना; ऐसे हुआ भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com