विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2023

Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का क्या है शुभ समय, जानें कब पूजा होगी सर्वाधिक फलदायी

हर साल कार्तिक मास में दीपावली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली हिंदुओ के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह त्योहार दशहरा के 20 दिनों बाद मनाया जाता है. इस दिन मान्यतानुसार मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का क्या है शुभ समय, जानें कब पूजा होगी सर्वाधिक फलदायी
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
जोधपुर:

Diwali 2023 : हर साल कार्तिक मास में दीपावली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली हिंदुओ के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. यह त्योहार दशहरा के 20 दिनों बाद मनाया जाता है. इस दिन मान्यतानुसार मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. दिवाली के कई दिनों पहले तक घर की साफ-सफाई की जाती है और घर को सजाया जाता है. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दीयों से घर जगमगाता है. इस साल 12 नवंबर, रविवार के दिन दीपावली मनाई जाएगी. 

Dhanteras 2023: 10 नवंबर को 5 शुभ योग में धनतेरस, जानिए पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त-

दीपावली पूजन मुहूर्त (12 नवंबर 2023)
बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि वैसे तो इस दिन पूरा दिन ही शुभ माना जाता है. इस दिन आप किसी भी समय पूजन कर सकते हैं. लेकिन प्रदोष काल से लेकर निशाकाल तक का समय ज्यादा शुभ होता है.
कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 12 नवंबर 2023, दोपहर 02:45 से
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्ति - 13 नवंबर 2023, दोपहर 02:57 तक

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 
लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - शाम 05:40 से शाम 07::36 तक 
प्रदोष काल ( लग्न ) - शाम 05:34 - रात 08::08 तक
वृषभ लग्न  - शाम 05:48 - रात 07:45 तक

महानिशीथ काल मुहूर्त
सिंहलग्न :- मध्यरात्रि 12:18 से अंतरात्रि 02:34 तक

व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजन मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त  -  प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक
शुभ का चौघड़िया - दोपहर 01:31 से दोपहर 02:51 तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 2:11 से दोपहर 2:55 बजे तक

गृहस्थों के लिए पूजन मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - शाम 05:40 से शाम 07::36 तक 
प्रदोष काल ( लग्न ) - शाम 05:34 - रात 08::08 तक
वृषभ लग्न  - शाम 05:48 - रात 07:45 तक

दिवाकाल का श्रेष्ठ समय
चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया - प्रातः 08:08 से दोपहर 12:11 तक
अभिजित मुहूर्त  -  प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक
शुभ का चौघड़िया - दोपहर 01:31 से दोपहर 02:51 तक

रात्रि का श्रेष्ठ समय 
शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया - सायं 05:34 से रात्रि 10:31 तक,  
लाभ का चौघड़िया - मध्यरात्रि 01:50 से अंतरात्रि 03:29 तक, 
शुभ का चौघड़िया - अंतरात्रि 05:08 से प्रातः 06:48 तक

इसे भी पढ़े - Diwali Lights: खेलें मजेदार पजल्ड गेम, जानिए क्या हैं नियम और गेम से जुड़ा सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com