विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2025

कोटा में दूल्हे की बिंदोरी रोकने पर हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

धर्म विशेष के युवकों द्वारा बिंदोरी रोकने पर हिंदू समाज के लोगों ने बिंदोरी को रोकने के मामले में आक्रोश रैली निकाली. साथ ही लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया.

कोटा में दूल्हे की बिंदोरी रोकने पर हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
कोटा में दूल्हे की बिंदोरी रोकने पर हिंदू समाज में आक्रोश

Rajasthan News: कोटा ग्रामीण के कैथून कस्बे में गुर्जर समाज के दूल्हे की बिंदोरी को रोकने के मामले को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. रविवार को दिनभर घटना को लेकर सर्व हिंदू धर्म संगठनों की तरफ से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई. हिंदू समाज के लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. क्षेत्र में माहौल में न बिगड़े और शांति कायम रहे, इसके लिए एक्शन लेते हुए पुलिस ने बिंदोरी को रोक कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया और बाजार में आरोपियों का जुलूस निकाला.

पहले भी हो इस तरह की घटनाएं

जानकारी के मुताबिक, शनिवार, एक फरवरी की रात को कैथून कस्बे में शाहपुरा बाजार में होकर गुर्जर समाज के दूल्हे की बिंदोरी निकल रही थी. इस दौरान बिंदोरी को समुदाय विशेष के युवकों ने रोका और उसमें बाधा डालने की कोशिश की. बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने बताया कि कैथून कस्बे में इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने की वजह से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अब शनिवार को हुई इस घटना के चलते सर्व हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो गए. रविवार को हिंदू समाज के लोगों ने बिंदोरी को रोकने के मामले में आक्रोश रैली निकाली. साथ ही लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया. इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने बिंदोरी रोकने वाले युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण मीणा मौके पर रहे. 

बिंदोरी रोकने वाले 4 युवक गिरफ्तार

उधर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूल्हे की बिंदोरी शाहपुरा बाजार में रोककर डीजे बंद करने वाले चार युवकों को शांति भंग में कर लिया है. कैथून थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि कस्बे में बिंदोरी निकालने के दौरान हंगामा कर उत्पात मचाने पर आकिब पुत्र, अशफाक बशीर, साहिल और सोहे को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया.

यह भी पढे़ं-  RAS Pre Exam: परीक्षा के दौरान गड़बड़ी! पेपर का लिफाफा पहले से खुला मिला, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com