विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2024

बाड़मेर में टला बड़ा हादसा, गैस रिसाव से कई बकरियों की मौत, इलाके को किया गया सील

राजस्थान में गैस रिसाव होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर मौजूद बकरियों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है और रिसाव रोकने के प्रयास जारी है.

बाड़मेर में टला बड़ा हादसा, गैस रिसाव से कई बकरियों की मौत, इलाके को किया गया सील
बाड़मेर में गैस रिसाव रोकने में जुटा प्रशासन

Rajasthan News: राजस्थान में गैस रिसाव की खबर सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. यह मामला बाड़मेर शहर का है, जहां जलदाय विभाग के वॉटर टैंक में लगे क्लोरीन गैस रिसाव मामले में जलदाय विभाग के प्रयासों के बाद सफलता नहीं मिल पाई. इसकी गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तेल उत्सर्जन क्षेत्र काम कर रहे केयर्न वेदांता एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया. केयर्न से पहुंची टीम ने रिसाव रोकने के प्रयास शुरू कर दिए है.

क्लोरीन के सिलेंडर में हुआ रिसाव

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अंबेडकर सर्किल पर स्थित जलदाय विभाग के टैंक में लगे क्लोरीन के सिलेंडर में रिसाव हो गया था.गनीमत रही आसपास कोई इंसान नहीं था, ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि इस रिसाव कुछ बकरियों की चपेट में आने से मौत हो गई. रिसाव की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके को सील कर दिया है और रिसाव रोकने के प्रयास जारी है.

आसपास घूम रहीं बकरियों की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर सर्किल के पास स्थित जलदाय विभाग के ओवर हेड टैंक के पास स्टोर में रखें करीब 920 किलों के क्लोरीन के 2 सिलेंडर में 1 सिलेंडर लीक हो गया. लीकेज के चलते आसपास घूम रही कुछ बकरियों की मौत हो गई. वहीं टैंक के पास कुछ घुमंतू परिवार भी रहते है और इसी के आसपास ग्रामीण क्षेत्र की बसें भी लगती है. ऐसे में काफी भीड़भाड़ रहती है. लेकिन गनीमत रही की रिसाव शाम के समय हुआ और इस दौरान आसपास कोई नहीं था. बता दे क्लोरीन गैस को पीने के पानी को साफ करने के काम में लिया जाता है और इसके संपर्क में आने से इंसान की मौत भी हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- IIT जोधपुर ने पूरा किया 16 साल का सफर, देश के विकास में योगदान देने के लिए बन रहा रोडमैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com