विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2025

Rajasthan: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में खुशखबरी, बाघिन 'रानी' ने दिए 5 शावकों को जन्म

Rajasthan: बाघिन रानी ने रविवार (27 अप्रैल) को इन शावकों को जन्म दिया था. खास बात यह है कि इन पांचों में एक शावक सफेद रंग का है, जबकि 4 अन्य पारंपरिक सुनहरे रंग के हैं.

Rajasthan: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में खुशखबरी, बाघिन 'रानी' ने दिए 5 शावकों को जन्म
बाघिन रानी ने रविवार को इन शावकों को जन्म दिया.

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक सुखद और दुर्लभ दृश्य सामने आया है. पार्क की मादा बाघिन 'रानी' ने रव‍िवार को पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. पार्क प्रशासन ने एक वीडियो जारी क‍िया, ज‍िसमें द‍िखाई दे रहा है क‍ि बाघिन रानी नवजात शावकों के साथ अठखेलियां कर रही है, और उन्हें दुलार कर रही है. 

एक शावक सफेद कर रंग का है 

पार्क प्रशासन के अनुसार, बाघिन रानी ने रविवार को इन शावकों को जन्म दिया था. खास बात यह है कि इन पांचों में एक शावक सफेद रंग का है, जबकि चार अन्य पारंपरिक सुनहरे रंग के हैं. यह रंगों की दुर्लभ विविधता वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है. 

सभी शावक पूरी तरह से स्‍वस्‍थ 

पार्क प्रशासन का कहना है कि सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, और जैसे ही वे थोड़े बड़े होंगे, उन्हें भी पर्यटकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. नवजात शावकों से ना केवल पार्क प्रशासन में बल्कि, पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह खबर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

इससे पहले 4 शावकों को जन्‍म दे चुकी है 

इससे पहले भी रानी 14 अक्टूबर 2024 को चार शावकों को जन्म दे चुकी है, जिनमें से 2 की मृत्यु हो गई थी. शेष 2 शावकों में एक सफेद बाघ 'भीम' और एक सुनहरी मादा बाघ 'स्कंदी' अब पार्क के मुख्य आकर्षण बन चुके हैं.  पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर और उनकी टीम नवजात शावकों और बाघिन रानी की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में फैला कर्रा रोग, 500 से अधिक गायों की मौत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com