विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

Rajasthan: 22 करोड़ खर्च कर BPL परिवारों के लिए बनाए थे 1308 फ्लैट, खंडहर में हुए तब्दील

राजस्थान के पाली जिले में शहीद भगत सिंह आवासीय कॉलोनी, जो बीपीएल परिवारों और निराश्रित लोगों के लिए बनाई गई थी, आज बदहाल स्थिति का सामना कर रही है. इसमें 1308 फ्लैटों में से अधिकांश पर अवैध कब्जा हो गया है और कॉलोनी असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गई है.

Rajasthan: 22 करोड़ खर्च कर BPL परिवारों के लिए बनाए थे 1308 फ्लैट, खंडहर में हुए तब्दील
खंडर बने हुए फ्लैट.

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में बीपीएल परिवारों और निराश्रित लोगों के लिए निगम द्वारा शहीद भगत सिंह आवासीय कॉलोनी बनाई गई थी, जो गरीबों के लिए एक सपने के समान थी. इस योजना के तहत 1308 फ्लैट बनाए गए, जिनमें से 902 फ्लैट आवंटित किए गए, लेकिन आज यह कॉलोनी असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गई है और बदहाल स्थिति का सामना कर रही है.

अवैध कब्जे और चोरी की घटनाएं

कॉलोनी में आवंटित फ्लैटों में से अधिकांश में उनके वास्तविक मालिक नहीं रह रहे हैं. 90 प्रतिशत से अधिक फ्लैटों पर अवैध कब्जा है. कुछ लोगों ने फ्लैटों को किराये पर दे दिया, जिससे यहां धीरे-धीरे नशेड़ियों, स्मैकियों और असामाजिक तत्वों का बसेरा बन गया. हालात इतने खराब हो गए हैं कि 406 फ्लैटों से लोहे के दरवाजे और खिड़कियां तक चोरी हो गईं. रोकने की कोशिश करने पर स्थानीय निवासियों को मारपीट का सामना करना पड़ा.

सरकार और प्रशासन की योजना पर सवाल

इस कॉलोनी को बनाने में सरकार ने 22 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें केंद्र सरकार ने 80 प्रतिशत और नगर परिषद ने 10 प्रतिशत योगदान दिया. बीपीएल प्रार्थियों से 10 प्रतिशत राशि लेकर फ्लैट आवंटित किए गए थे, लेकिन आज यहां की सड़कों, पार्कों और फ्लैटों की हालत जर्जर हो चुकी है. हर दिन चोरी और असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन इन समस्याओं को हल करने वाला कोई नहीं.

कमिश्नर का समाधान का वादा

निगम कमिश्नर नवीन भारद्वाज से बात की तो बताया कि आपके माध्यम से पता चला है. मामले में फाइल मंगवाकर पता करवाते की असल मालिक फ्लैट में रहते हैं या नहीं. साथ ही दरवाजे खिड़कियां चोरी हुई तो एफआईआर करवाकर जल्द कॉलोनी को इन असामाजिक तत्वों से मुक्त करेंगे.

यह भी पढ़ें- राजस्थान से पहली बार CPI(M) पोलित ब्यूरो का सदस्य, सांसद अमराराम ने कैसे पाया ये मुकाम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com