विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

521 साल पुराने गलता पीठ में 25 दिन तक नहीं चढ़ी फूलमाला, विधानसभा में रफीक खान ने उठाया राजभोग कटौती का मुद्दा

राजस्थान विधानसभा में शून्य काल के दौरान ऐतिहासिक गलता पीठ की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे. पूजा और राजभोग में अनियमितता के आरोप लगे वहीं विश्वकर्मा जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई.

521 साल पुराने गलता पीठ में 25 दिन तक नहीं चढ़ी फूलमाला, विधानसभा में रफीक खान ने उठाया राजभोग कटौती का मुद्दा
विधायक रफीक खान.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के शून्य काल में कांग्रेस के सचेतक रफीक खान ने जयपुर स्थित 521 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक गलता पीठ में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने नियम 295 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मंदिर में पूजा अर्चना और राजभोग की व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

पूजा और राजभोग में अनियमितता का आरोप

रफीक खान ने सदन को बताया कि कोर्ट ने अवधेशाचार्य की नियुक्ति को अवैध माना था. इसके बाद प्रशासक नियुक्त होने पर जिम्मेदारी जिला कलेक्टर के पास आई लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने के बजाय और बिगड़ गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि 25 दिनों तक पूजा में फूलमाला तक नहीं चढ़ी. भगवान के राजभोग में भी कटौती की गई. मंदिर के 5 से 7 पुजारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है. सफाई व्यवस्था भी खराब हो चुकी है.

देवस्थान विभाग पर उठे सवाल

विधायक ने कहा कि देवस्थान विभाग मंदिर के संचालन में विफल नजर आ रहा है. गलता पीठ के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार को ठोस और पारदर्शी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए.

विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश की मांग

शून्य काल के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने भी अपनी मांग रखी. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. जांगिड़ ब्राह्मण समाज की भावनाओं को समझते हुए सरकार को इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan News: जालोर के सायला में स्कूल की दीवार गिरने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

कोटा: आदिल मिर्जा के बाद अब हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क का 22 बीघा कब्जा जमींदोज, पुलिस–वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Rajasthan News Live: "गलता पीठ मंदिर में राजभोग में कटौती, 25 दिन से फूल-माला नहीं चढ़ी", रफीक खान बोले- पुजारी को वेतन नहीं मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com