विज्ञापन

कोटा में कैसे हुई प्रसूताओं की मौत? AIIMS और SMS मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का बड़ा खुलासा

कोटा, बीकानेर और जोधपुर में प्रसूताओं की मौत का मामला तूल पकड़ गया था. इस संबंध में एसएमएस मेडिकल कॉलेज और एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने रिपोर्ट सौंपी है.

कोटा में कैसे हुई प्रसूताओं की मौत? AIIMS और SMS मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का बड़ा खुलासा
कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले में बड़ा खुलासा.

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के गंभीर मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज और एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों की अलग-अलग जांच कमेटियां गठित की गई थीं. इन कमेटियों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट अब चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सौंपी है. हालांकि, सरकार इस संवेदनशील विषय पर चिकित्सकों की राय के बाद ही आगे बढ़ना चाहती है. आइए जानते हैं हाईलेवल कमेटी की अंतिम रिपोर्ट के बारे में. 

रिपोर्ट की अहम बातें 

सख्त प्रोटोकॉल लागू: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी कीं.

AIIMS दिल्ली की सिफारिशें: यह फैसला लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर (OT) के प्रबंधन को लेकर एम्स दिल्ली की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.

मरीजों की सुरक्षा: मरीजों को अनिवार्य रूप से निर्धारित सफेद गाउन में ही OT शिफ्ट किया जाएगा और सर्जरी के मरीजों को समूहों में एक साथ नहीं ले जाया जाएगा. इलाज के दौरान अगर मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो सीनियर डॉक्टर को सूचना देना अनिवार्य होगा.

'ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन' की बिक्री पर रोक

जांच में यह बात भी सामने आई है कि अस्पताल में इस्तेमाल किए जा रहे जीवनरक्षक ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन अमानक पाया गया था. तथ्य सामने आने के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. प्रशासनिक सतर्कता के तहत जांच में अमानक पाए गए 'ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन' के विशेष बैच की बिक्री और उपयोग पर पूरे प्रदेश में तत्काल रोक रहेगी.

ड्यूटी ड्रेस से जुड़ी ये पाबंदियां होंगी लागू

यूनिफॉर्म के कड़े नियमों की सिफारिशों को भी लागू कर दिया गया है. डॉक्टर, रेजिडेंट और नर्सिंग स्टाफ के घर से ड्यूटी ड्रेस पहनकर आने पर रोक रहेगी. अस्पताल परिसर के बाहर इस ड्रेस में घूमने पर पाबंदी है. क्रिटिकल केयर यूनिट और ICU में हर वक्त डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. हर घंटे बेडसाइड मॉनिटरिंग चार्ट पर  आंकड़े दर्ज होंगे.

यह भी पढ़ेंः कचरे वाली गाड़ी के ड्राइवरों ने नगर परिषद के अधिकारी को पीटा, भिवाड़ी नगर परिषद में जमकर हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close