विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2024

'आपदा में हैं आपदा राहत मंत्री' कांग्रेस नेता ने शेयर की फोटो, किरोड़ी लाल ने दिया जवाब, बोले - 'पांच साल पहले ...'

राजस्थान में कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बरसाती नालों और नदियों में बहने से करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है.

'आपदा में हैं आपदा राहत मंत्री' कांग्रेस नेता ने शेयर की फोटो, किरोड़ी लाल ने दिया जवाब, बोले - 'पांच साल पहले ...'
किरोड़ी लाल मीणा की वायरल तस्वीर

Kirodi Lal Meena: राजस्थान की भजनलाल  सरकार से इस्तीफ़ा दे चुके किरोड़ीलाल मीणा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें जमीन पर पानी भरा हुआ है और एक व्यक्ति उन्हें कंधे पर उठाकर पानी पार करवा रहा है. यह तस्वीर कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.  

जसवंत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे में (इस्तीफ़ा दिए हुए) आपदाग्रस्त आपदा राहत मंत्री किरोड़ी लाल मीणा जी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृपया मीना जी की सहायता हेतु टीम भेजें.''

'तस्वीर पांच-छः साल पुरानी है'

भाजपा नेता के इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग सन्दर्भों से शेयर कर रहे हैं . इस पर NDTV ने किरोड़ी लाल मीणा से इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए संपर्क किया. जिस पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मेरी यह तस्वीर पांच - छः साल पुरानी है. उस समय एक आंदोलन के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी. उसी चोट को इन्फेक्शन से बचाने के लिए लोगों ने उन्हें कन्धों पर उठाया हुआ है '.

भारी बारिश के बाद विभिन्न हादसों में 30 लोगों की मौत 

गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा इस समय भजनलाल सरकार में आपदा राहत मंत्री भी हैं. हालांकि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिय हुआ है लेकिन अभी तक उनका इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बरसाती नालों और नदियों में बहने से करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है ऐसे में लोग आपदा राहत मंत्री के होने और न होने से असमंजस में हैं . 

यह भी पढ़ें - राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बूंदी में नेशनल हाईवे बंद; स्कूलों की छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com