विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2024

राजस्थान में अब 22 जनवरी होगा उत्सव दिवस, मदन दिलावर ने लॉन्च किया कैलेंडर

राजस्थान में 22 जनवरी की तारीख को वार्षिक उत्सव दिवस की सूची में शामिल किया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इसे वार्षिक उत्सव की सूची में शामिल कर लिया है.

राजस्थान में अब 22 जनवरी होगा उत्सव दिवस, मदन दिलावर ने लॉन्च किया कैलेंडर

Ramlala Pran Pratistha Diwas: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसी साल यानी 22 जनवरी 2024 को नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. जबकि प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों में उत्सव मनाया गया था. वहीं अब इस दिन को राजस्थान में विशेष रूप से मनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए राजस्थान में 22 जनवरी की तारीख को वार्षिक उत्सव दिवस की सूची में शामिल किया गया है.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इस तिथि को वार्षिक उत्सव की सूची में शामिल कर लिया है. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

स्कूल के त्योहारों के कलेंडर में 22 जनवरी को जोड़ा गया 

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने हाल ही में अपने कैलेंडर में स्कूलों में मनाए जाने वाले त्योहारों और दिवसों की तिथियों का उल्लेख किया है, जिसमें रामलला प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को भी जोड़ा गया है. इस कैलेंडर में यह नहीं बताया गया है कि इस दिन को कैसे मनाया जाएगा और छात्रों को इस दिन क्या करना होगा. वैसे, कैलेंडर में इन त्योहारों या दिनों को कैसे मनाया जाना चाहिए इसे लेकर सामान्य निर्देश दिए गए हैं.

इसमें सलाह दी गई है कि इन विशेष दिनों को लेकर चर्चा की जानी चहिए. साथ ही छात्रों को इसके महत्‍व के बारे में भी पता होना चहिए और छात्रों को इस विशेष दिवस के महत्व को दर्शाते चित्रों को भी बनाना चाहिए.

मदन दिलावर ने लॉन्च किया कैलेंडर

राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीन दिन पहले इस कैलेंडर को लॉन्च किया था, जिसकी पुष्टि उनके कार्यालय ने आईएएनएस से की. कैलेंडर के अनुसार इस बार छात्र स्कूल में रक्षा बंधन भी मनाएंगे. इस बार रक्षाबंधन सोमवार 19 अगस्त को है, लेकिन एक दिन पहले रविवार के चलते यह दिन स्‍कूलों में 17 तारीख को ही मनाया जाएगा. इस दिन बच्‍चे एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधेंगे.

यह भी पढ़ेंः गोविंद सिंह डोटासरा ने मदन दिलावर से कहा, 'शिक्षा मंत्री को शिक्षा नहीं केवल अनर्गल बयानों का है ज्ञान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com